मुजफ्फरपुर में उत्पाद विभाग की महिला टीम से भिड़ी शराब तस्कर, भारी मात्रा में विदेशी शराब के साथ गिरफ्तार

News Ranchi Mail
0

                                                 


मुजफ्फरपुर में उत्पाद विभाग की महिला टीम से महिला शराब तस्कर भिड़ गई. तस्कर ने पुलिस टीम से तब भिड़ी जब वह छापेमारी करने गई थी. हालांकि, महिला शराब तस्कर और महिला पुलिसकर्मी के बीच झड़प के बावजूद उत्पाद विभाग की टीम ने सख्ती दिखाई. उत्पाद विभाग की टीम ने महिला शराब तस्कर को शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया. घटना मुजफ्फरपुर जिले के अहियापुर थाना क्षेत्र के भीखनपुर की है.

पूरे मामले को लेकर उत्पाद इंस्पेक्टर दीपक कुमार सिंह ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि अहियापुर थाना क्षेत्र के भीखनपुर वार्ड संख्या 7 में रितेश कुमार नामक एक व्यक्ति अपने पत्नी पूजा कुमारी के साथ मिलकर अवैध रूप से शराब की बिक्री करता है. इसकी सूचना मिलते ही उत्पाद विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू की.

उन्होंने बताया कि जांच के दौरान पूजा कुमारी को मौके से हिरासत में लिया गया. साथ ही उसके घर के पास से भारी मात्रा में विदेशी शराब को बरामद किया गया है. अन्य स्रोतों से भी यह जानकारी प्राप्त हुई कि पूजा कुमारी नामक महिला ही अपने पति रितेश कुमार के साथ मिलकर शराब की बिक्री करती है. जिसके बाद सूची बनाकर शराब को जब्त करते हुए पूजा कुमारी नामक महिला को गिरफ्तार किया गया 

उत्पाद इंस्पेक्टर दीपक कुमार सिंह ने बताया कि कार्रवाई के दौरान महिला शराब तस्कर उत्पाद विभाग में कार्यरत महिला गृह रक्षक से हाथापाई करने लगी. इसके बावजूद महिला पर सख्ती दिखाते हुए गिरफ्तार कर थाने लाया गया. पूछताछ के बाद महिला को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !