एक प्रेमी, तीन लड़कियां और सीक्रेट फोटो, बेतिया में सहेली ने ही रची थी खुशी की मौत की खौफनाक साजिश

News Ranchi Mail
0

                                                


बेतिया में नाबालिग खुशी कुमारी हत्याकांड का पुलिस ने 25 जून, 2026 दिन गुरुवार को खुलासा कर दिया. साथ ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. बेतिया एसएसपी कुमार गौतम ने बताया कि आरोपी एक, दो नहीं पूरे तीन लड़कियों के साथ प्रेम करता था. प्रेमी निरंजन ने भेद खुलने की डर से एक्स गर्लफ्रेंड को वर्तमान गर्लफ्रेंड के कहने पर खुशी कुमारी को मौत के घाट उतार दिया. इस हत्याकांड को निरंजन और उसकी प्रेमिका एक साथ मिलकर अंजाम दिया. 

एसएसपी कुमार गौतम ने बताया कि खुशी कुमारी के पास उसके सहेली और प्रेमी की आपत्तिजनक फोटो थी और सहेली की बड़ी बहन से भी प्रेमी का संबंध था, उसकी भी फोटो खुशी कुमारी के पास थी. एक दिन दोनों सहेलियों में विवाद हुआ जिस पर खुशी कुमारी ने अपने सहेली को बताया कि तुमलोग का आपत्तिजनक फोटो मेरे पास है. इसके बाद सहेली ने अपने प्रेमी निरंजन कुमार को बताई.

इसके बाद खुशी के सहेली को उसके प्रेमी ने बताया कि तुम जाकर खुशी को बता दो कि उसका भी एक आपत्तिजनक फोटो मेरे पास है. अब दोनों ने आपसी सहमति से दोनों की फोटो हटाने के लिए सहेली के साथ शिकारपुर थाना अंतर्गत अमवा टोला पहुंची, जहां पर सहेली का प्रेमी निरंजन कुमार मौजूद था. बातचीत के दौरान में प्रेमी निरंजन कुमार ने खुशी कुमारी की गला दबाकर हत्या कर दिया और शव गन्ने की खेत में छोड़ फरार हो गया. 

बेतिया एसएसपी कुमार गौतम ने बताया कि मामले में मृतिका की मां ने शिकारपुर थाना में 21/6/26 को आवेदन दिया जिस पर एक विशेष टीम का गठन किया गया. आधुनिक तरीके से अनुसंधान किया गया, तो चौंकाने वाला खुलासा हुआ है. उन्होंने बताया कि दोनों सहेलियां नाबालिग थीं. दोनों साथ-साथ पढ़ती थी. दोनों का प्रेम प्रसंग था. 

उन्होंने कहा कि पुलिस ने आरोपी सहेली और उसके प्रेमी निरंजन को गिरफ्तार कर लिया है. दोनों को जेल भेज दिया है. इस प्रेम प्रसंग में और कितने किरदार है पुलिस अभी जांच कर रही है. मृतिका का भी अन्य से प्रेम प्रसंग था, उसकी भी जांच हो रही है. मृतिका के मोबाइल से एक फोटो बरामद हुआ है, जो आपत्तिजनक है. 

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !