कत्ल के बाद UP भाग गया था आरोपी, पुलिस ने हरदोई से दबोचा; दिल दहला देगी प्रिंस की मर्डर मिस्ट्री

News Ranchi Mail
0

                                             


नवादा पुलिस ने नगर थाना क्षेत्र के मिर्जापुर में 13 मई 2026 की रात हुए हत्याकांड में बड़ी सफलता हासिल की है. मुख्य आरोपी सतीश कुमार उर्फ छितिज कुमार को 14 जून 2026 को उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले से गिरफ्तार किया गया है. इस मामले में दो विधि-विरुद्ध किशोरों को 22 मई को पहले ही निरुद्ध किया जा चुका है. मृतक प्रिंस कुमार की मां ने 14 मई 2026 को नगर थाना में अपने बेटे के लापता होने की सूचना दी थी. पुलिस ने कांड संख्या 481/26 धारा 137(2) के तहत मामला दर्ज कर तुरंत अनुसंधान शुरू किया. CCTV फुटेज की जांच, स्थानीय लोगों व दोस्तों से पूछताछ, तकनीकी साक्ष्य और सोशल मीडिया के माध्यम से अपहृत की तलाश की गई.

मृतक और आरोपियों के बीच विवाद
जांच में सामने आया कि मृतक और आरोपियों के बीच पैसे के लेन-देन को लेकर पुराना विवाद था. बदले की भावना से तीनों ने मिलकर हत्या की साजिश रची थी. 13 मई की रात आरोपी ने मृतक को कॉल कर मिर्जापुर गुमटी बुलाया. एक किशोर के टोटो पर बहला-फुसलाकर उसे कादिरगंज थाना क्षेत्र के घोषथामा स्थित एक सुनसान जगह पर ले जाया गया. वहां शराब पिलाने के बाद गमछे से गला घोंटकर और फूटे कांच के टुकड़े से गला रेतकर प्रिंस कुमार की हत्या कर दी गई. साक्ष्य छिपाने के लिए शव को सकरी नदी किनारे झाड़ियों में फेंक दिया गया और मोबाइल फोन तोड़कर रास्ते में फेंक दिया गया था. 22 मई को निरुद्ध किशोरों की निशानदेही पर शव बरामद किया गया.

जुर्म कर लिया कबूल
FSL टीम ने घटनास्थल से खून से सने कांच के टुकड़े, एक ईंट, एक गमछा (तौलिया), बीयर का कैन, एनर्जी ड्रिंक, एक शर्ट, चप्पल की एक जोड़ी और बुरी तरह क्षतिग्रस्त मोबाइल फ़ोन बरामद किया. गिरफ्तार आरोपी सतीश कुमार (उर्फ क्षितिज कुमार)  जितेंद्र कुमार का बेटा है. वो कादिरगंज पुलिस स्टेशन इलाके के अंदर बाजार का रहने वाला है. उसने पूछताछ के दौरान अपना जुर्म कबूल कर लिया. उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. पुलिस फिलहाल इस मामले की आगे जांच कर रही है.

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !