आज राँची समेत आसपास के 10 जिलों में भारी बारिश, वज्रपात और 30-40 किमी प्रति घंटे तेज हवा चलने की भी संभावना

News Ranchi Mail
0

                                                 


राँची। राजधानी राँची समेत आसपास के 10 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। साथ ही 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा और वज्रपात की भी संभावना है।

राज्य के अन्य जिलों में भी रिमझिम बारिश की संभावना है। IMD ने झारखंड के विभिन्न जिलों के लिए येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। 

मिली जानकारी के अनुसार, आज राँची, जमशेदपुर, हजारीबाग, बोकारो, सरायकेला-खरसावां, पश्चिमी सिंहभूम, खूँटी, रामगढ़, गिरिडीह और आसपास के जिलों में तेज बारिश की आशंका जताई गयी है। इन इलाकों में मेघ गर्जन के साथ वज्रपात की भी संभावना है।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !