बिहार-यूपी और नेपाल तक फैला था ठगी का जाल, मोतिहारी में 1.26 करोड़ के नकली नोटों के साथ गिरोह दबोचा

News Ranchi Mail
0

                                               


मोतिहारी पुलिस को 8 जुलाई, 2026 दिन बुधवार को बड़ी कामयाबी मिली है. पुलिस ने जाली नोट के माध्यम से अंतरराष्ट्रीय नोट डबलर गिरोह का भंडाफोड़ किया है. साथ ही पुलिस ने 1करोड़ 26 लाख जाली नोट, 13 लाख 20 हजार असली रुपया के साथ 38 सोने के बिस्कुट जैसा धातु बरामद किया है. मौके से एक कट्टा, जिंदा कारतूस, 4 बाइक, पुलिस वर्दी समेत कई मोबाइल बरामद किया है. 

वहीं, भोपतपुर, कल्याणपुर और कोटवा थाना क्षेत्र से 4 डबलिंग गिरोह के सदस्यों को भी हिरासत में लिया गया है. सदर डीएसपी 2 जितेश पांडेय ने बताया कि इस गिरोह का कई थाना क्षेत्र में सक्रिय होने का सूचना मिली, जिसके बाद पुलिस अधीक्षक के आदेश पर एक टीम बनाकर छापेमारी की गई. जिसमें 4 लोग हिरासत में लिए गया. 

सदर डीएसपी 2 जितेश पांडेय ने बताया कि प्रारंभिक जांच में पता चला कि ये लोग 30 हजार असली रुपया के स्थान पर एक लाख जाली नोट लोगों को बहलाकर देते थे. वहीं, रकम 5 लाख से अधिक होता, तो पुलिस की वर्दी पहन इन लोगों को पकड़ने जाते और नोट बदलने के जाल में फंसे लोग पुलिस के भय से जाली नोट छोड़कर भाग जाते. 

रकम 10 लाख से अधिक होने पर नोट बदलने के बाद ये लोग खुद जाकर उनसे छीन लेते. फिलहाल, इनके नेटवर्क का पता लगाया जा रहा है. यह गिरोह बिहार, यूपी, नेपाल सहित कई राज्यों में जाकर ये कांड करते हैं.

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !