जहानाबाद में BJP MLC अनिल शर्मा के भतीजे के घर बड़ी चोरी, बंद मकान से लाखों का माल ले उड़े चोर

News Ranchi Mail
0

                                                


जहानाबाद में चोरों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है. बेखौफ बदमाशों ने इस बार सत्ताधारी दल के नेता और वीआईपी के घर को अपना निशाना बनाया है. ताजा मामला नगर थाना क्षेत्र के निजामुद्दीनपुर मोहल्ले का है, जहां चोरों ने बीजेपी एमएलसी अनिल शर्मा के भतीजे के बंद घर का ताला तोड़कर लाखों रुपये की संपत्ति पर हाथ साफ कर दिया. इस घटना के बाद से स्थानीय लोगों में पुलिसिया गश्त को लेकर भारी आक्रोश है. 

बताया जा रहा है कि पीड़ित गृहस्वामी दीपक कुमार पुणे में रक्षा लेखा विभाग (CDA) के पद पर कार्यरत हैं. बीजेपी एमएलसी अनिल शर्मा के सगे भतीजे हैं. वे अपने पैतृक घर में ताला लगाकर सपरिवार पुणे में रहते हैं. घर की देखरेख के लिए उन्होंने एक नौकर रखा है. बुधवार की शाम जब नौकर सुबोध कुमार घर पर पहुंचा, तो उसके होश उड़ गए. घर के मुख्य दरवाजे का ताला टूटा हुआ था और अंदर का नजारा अस्त-व्यस्त था. 

पीड़ित के चचेरे भाई ने बताया कि चोरों ने घर के अंदर लगे 7 सीलिंग फैन, बिजली के कॉपर वायर और दो खिड़कियों के ग्रिल तक उखाड़ लिए हैं. इसके अलावा घर में रखे लाखों रुपये के कीमती पीतल और तांबे के बर्तन भी गायब हैं. घटना की सूचना तुरंत स्थानीय लोगों और गृहस्वामी को दी गई, जिसके बाद मौके पर भीड़ जमा हो गई. 

मामले की जानकारी मिलते ही नगर थाना पुलिस हरकत में आई और छानबीन के लिए मौके पर पहुंची. फिलहाल, पुलिस आस-पास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और चोरों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी का दावा कर रही है.

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !