नवादा में दहेज की बलि चढ़ी विवाहिता! बुलेट और 50 हजार रुपये की मांग, पति समेत ससुराल वालों पर हत्या का आरोप

News Ranchi Mail
0

                                             


   

बिहार के नवादा जिले के नारदीगंज थाना क्षेत्र के दलेलपुर गांव में एक विवाहिता की संदिग्ध मौत से इलाके में सनसनी फैल गई. मृतका की पहचान 30 वर्षीय रूनी कुमारी के रूप में हुई है. मृतका के पिता ने दहेज के लिए हत्या करने का आरोप लगाते हुए पति सहित ससुराल पक्ष के कई लोगों के खिलाफ नारदीगंज थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है. घटना के बाद से पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच में जुट गई है.

मृतका के पिता कपिल देव यादव ने आरोप लगाया कि शादी के बाद से ही उनकी बेटी को दहेज के लिए लगातार प्रताड़ित किया जा रहा था. उनका कहना है कि पति विपिन कुमार और उसके परिजन दहेज में बुलेट मोटरसाइकिल और हर महीने 50 हजार रुपये की मांग करते थे. मांग पूरी नहीं होने पर रूनी कुमारी के साथ मारपीट की जाती थी और उसे मानसिक रूप से भी परेशान किया जाता था. परिवार ने कई बार समझौता कराने की कोशिश की, लेकिन स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ.

कपिल देव यादव ने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर वे दलेलपुर स्थित अपनी बेटी के ससुराल पहुंचे, जहां रूनी कुमारी मृत अवस्था में मिली. उन्होंने आरोप लगाया कि बेटी के शरीर और चेहरे पर चोट के कई निशान थे, जिससे उन्हें हत्या की आशंका है. घटना के बाद से पति विपिन कुमार फरार बताया जा रहा है, जबकि अन्य आरोपियों की भूमिका की भी जांच की जा रही है.

घटना की सूचना मिलते ही नारदीगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नवादा सदर अस्पताल भेज दिया. थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि मृतका के पिता के आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है. पुलिस सभी आरोपों की जांच कर रही है और फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !