पुलिस मुठभेड़ में गोली लगने के बाद भी फरार हो गए दो बदमाश, छापेमारी जारी

News Ranchi Mail
0

                                                  


समस्तीपुर पुलिस और बिहार एसटीएफ से अपराधियों के साथ हुए मुठभेड़ में घायल अपराधियों ने पिछले महीने ही वैशाली में दो लूट की वारदात को अंजाम दिया था और एक व्यक्ति को गोली भी मार दी थी. पुलिस के साथ हुए मुठभेड़ में घायल अमन साहनी के ऊपर एक दर्जन से अधिक संगीन मामले दर्ज है, जिसमें दो केस वैशाली जिले में भी है. जिले के बलिगांव थाना क्षेत्र स्थित मुठभेड़ स्थल से जांच करने पहुंचे. वैशाली एसपी ने बताया कि मौके से दो पिस्टल,एक बाइक के साथ ही दो मैगजीन और 5 जिंदा कारतूस भी बरामद किया गया है. 

एसपी ने बताया कि मौके से फरार हुए दोनों अपराधियों को चिन्हित कर लिया गया है, जिनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है. उन्होंने बताया कि पुलिस की गोली से घायल अमन और उसका पूरा गिरोह समस्तीपुर दरभंगा और आस-पास के जिले में लूट की बड़ी वारदात को अंजाम देने के फिराक में था. वारदात से पहले पुलिस और एसटीएफ को अपराधियों का इनपुट मिल गया था, जिसके बाद पुलिस ने घेराबंदी की. इस दौरान अपराधियों के साथ मुठभेड़ हुई और जवाबी कार्रवाई में एक के पैर में गोली लगी, जबकि दूसरा भागने के दौरान घायल हो गया है.

समस्तीपुर के सदर एसडीपीओ-1 संजय कुमार पाण्डेय ने बताया कि मुठभेड़ के दौरान कुख्यात बदमाश अमन कुमार और उसके साथी लक्ष्मी कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया है. अमन कुमार समस्तीपुर जिला अंतर्गत चकमेहसी थाना के रहने वाले हैं. उसके खिलाफ पहले से लूटपाट, रंगदारी और आर्म्स एक्ट सहित कई संगीन आपराधिक मामले दर्ज हैं और वह हाल ही में जमानत पर जेल से बाहर आया था. दोनों का अस्पताल में इलाज चल रहा है. वहीं फरार होने वाले दोनों बदमाशों की पहचान हो चुकी है. हालांकि, एसडीपीओ ने अभी तक उनकी पहचान उजागर नहीं की है. उन्होंने कहा कि हम लोग उनको दो से तीन दिनों में गिरफ्तार कर लेंगे.

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !