पूर्णिया सेंट्रल जेल से बांग्लादेशी कैदी फरार, सजा पूरी होने के बाद था डिपोर्ट करने की तैयारी

News Ranchi Mail
0

                                             


     

पूर्णिया के सेंट्रल जेल परिसर स्थित विशेष निगरानी केंद्र से एक बांग्लादेशी नागरिक फरार हो गया. घटना के बाद जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया. मामले में जेल अधीक्षक की शिकायत पर के. हाट थाना में एफआईआर दर्ज कर पुलिस उसकी तलाश में जुटी है.

फरार बांग्लादेशी नागरिक की पहचान मन्ना, पिता जामशेद जलक सिकंदर के रूप में हुई है. वह बांग्लादेश के अजीज नगर, थाना रूपगंज, जिला नारायणपुर का रहने वाला है. उसे सुपौल जिले की वीरपुर पुलिस ने अवैध रूप से भारत में प्रवेश करने के आरोप में फॉरेनर्स एक्ट के तहत गिरफ्तार किया था.

मन्ना अपनी सजा पूरी कर चुका था. भारत सरकार की ओर से उसे वापस बांग्लादेश भेजने की प्रक्रिया चल रही थी. इसी वजह से उसे पूर्णिया सेंट्रल जेल के विशेष निगरानी केंद्र में रखा गया था.

बिहार कारा विभाग के निर्देश पर 31 मार्च, 2026 को उसे वीरपुर उपकारा से पूर्णिया सेंट्रल जेल के विशेष निगरानी केंद्र में लाया गया था. 29 जून की दोपहर करीब 2:20 बजे वह वहां से फरार हो गया.

घटना के बाद केंद्रीय कारा पूर्णिया सह विशेष निगरानी केंद्र के अधीक्षक मनोज कुमार ने के. हाट थाना में लिखित आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज कराई है. पुलिस को आरोपी की तस्वीर और सीसीटीवी फुटेज उपलब्ध कराई गई है. इसके आधार पर उसकी तलाश की जा रही है.

पुलिस ने बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन और भारत-नेपाल सीमा से जुड़े थानों को अलर्ट कर दिया है. साथ ही जेल के सुरक्षाकर्मियों से भी पूछताछ की जा रही है. पुलिस का कहना है कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है.

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !