मधेपुरा में खौफनाक वारदात: बंद बोरे में मिला लैब मैनेजर का शव, मुंह से निकल रहा था खून

News Ranchi Mail
0

                                               


मधेपुरा सदर थाना क्षेत्र के बालम गढ़िया वार्ड-1 निवासी मौर्या लैब के मैनेजर बाबू साहब की अपराधियों ने हत्या कर दी. बुधवार यानी 29 जुलाई की शाम उनका शव घर से करीब 10 किलोमीटर दूर रतनपुरा-दुधैला सड़क किनारे धान के खेत में बोरे में बंद मिला. मिली जानकारी के अनुसार, शव के गले पर काला निशान भी था और मुंह से खून निकल रहा था. घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी है.

मोबाइल हुआ स्विच ऑफ, फिर...
मृतक की पत्नी निशा कुमारी ने सदर थाना में आवेदन देकर मनी कुमार यादव, उसकी पत्नी पूजा कुमारी, मनी के पिता दिनेश यादव, पूजा के पिता नरेश यादव और मनी के भाई संदीप कुमार को नामजद आरोपी बनाया है. आवेदन में उन्होंने आरोप लगाया है कि घटना वाले दिन सुबह मनी कुमार, संदीप कुमार और पूजा कुमारी ने लगातार फोन कर बाबू साहब को अपने घर बुलाया. पहले उन्होंने जाने में असमर्थता जताई, लेकिन बार-बार आग्रह किए जाने पर करीब 10 बजे घर से निकल गए. दोपहर बाद उनका मोबाइल स्विच ऑफ हो गया और शाम को सोशल मीडिया के माध्यम से बोरे में बंद शव मिलने की जानकारी मिली.

आवेदन में यह भी आरोप लगाया गया है कि बाबू साहब का मनी कुमार के साथ पैसों का लेन-देन था. पत्नी ने आशंका जताई है कि नामजद आरोपियों ने 5 से 7 अज्ञात लोगों के साथ मिलकर हत्या की है. उन्होंने बताया कि घटना के बाद मृतक के पास मौजूद करीब आठ लाख रुपये नगद, मोबाइल फोन, मोटरसाइकिल, सोने की अंगूठी, सोने की चेन और चांदी का ब्रेसलेट भी गायब है. सदर थाना के प्रभारी थाना अध्यक्ष लक्ष्मी नारायण ने बताया कि सभी एंगल से मामले की जांच की जा रही है. जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !