कॉकरोच जनता पार्टी के सदस्य निकले लुटेरे, पकड़े जाने पर CM सम्राट पर निकाली भड़ास

News Ranchi Mail
0

                                               


   

नालंदा जिले से एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है. नूरसराय थाने की पुलिस ने बाइक लूटकांड का सफल खुलासा करते हुए 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने इन अपराधियों के पास से लूटी गई मोटरसाइकिल, मोबाइल फोन और पर्स भी बरामद कर लिया है. पुलिस के प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, गिरफ्तार किए गए इन पांच आरोपियों में से तीन का पहले से ही आपराधिक इतिहास रहा है.

30 मिनट तक हाई-वोल्टेज ड्रामा
गिरफ्तारी के बाद जब पुलिस इन आरोपियों को मेडिकल जांच के लिए बिहारशरीफ स्थित मॉडल सदर अस्पताल लेकर पहुंची, तो वहां एक अलग ही नजारा देखने को मिला. आरोपियों ने अस्पताल परिसर में लगभग 30 मिनट तक हाई-वोल्टेज ड्रामा किया. उन्होंने अजीबोगरीब बयानबाजी करते हुए खुद को 'कॉकरोच जनता पार्टी' का सदस्य बताया और CM सम्राट चौधरी के खिलाफ अपनी भड़ास निकाली.

पुलिसकर्मी और कैदी ने लगाया ऑटो-रिक्शा को धक्का
इस दौरान पुलिस प्रशासन की लापरवाही भी सामने आई. जिन अपराधियों का पिछला क्रिमिनल रिकॉर्ड हो, उन्हें सुरक्षित पुलिस वाहन के बजाय एक प्राइवेट ऑटो-रिक्शा से जेल ले जाया जा रहा था. स्थिति तब और हास्यास्पद हो गई जब अस्पताल के पास वह ऑटो खराब होकर बंद पड़ गया. ऑटो स्टार्ट न होने पर बीच सड़क पर पुलिसकर्मी और कैदी उसे धक्का लगाते हुए नजर आए. पुलिस की पकड़ में आए इन आरोपियों ने खुली चुनौती देते हुए चेतावनी दी है कि जेल से छूटने के बाद वे इसके खिलाफ एक बड़ा आंदोलन करेंगे.


एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !