बेगूसरायः चोरी के आरोप में नाबालिग को पेड़ से बांधकर पीटा, वीडियो वायरल होने पर जांच में जुटी पुलिस

News Ranchi Mail
0

                                                 


 

बेगूसराय से एक बार फिर भीड़ का क्रूर चेहरा सामने आया है. चोरी के आरोप में एक नाबालिग युवक को पेड़ से बांधकर बेरहमी से पीटने का मामला सामने आया है. घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें कुछ लोग कानून को अपने हाथ में लेकर नाबालिग की पिटाई करते दिखाई दे रहे हैं. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. बता दें कि बेगूसराय के बखरी थाना क्षेत्र में भीड़ की हैवानियत का मामला सामने आया है. आरोप है कि चोरी के संदेह में एक नाबालिग युवक को लोगों ने पकड़ लिया और उसे पेड़ से बांध दिया. इसके बाद उसकी जमकर पिटाई की गई.

बताया जा रहा है कि नाबालिग युवक लगातार लोगों से रहम की गुहार लगाता रहा, लेकिन मौजूद लोगों ने उसकी एक नहीं सुनी. वीडियो में देखा जा सकता है कि युवक को अर्धनग्न अवस्था में पेड़ से बांधकर पीटा जा रहा है, जबकि आसपास लोगों की भीड़ जुटी हुई है. घटना के दौरान मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बना रहा. इस घटना ने एक बार फिर कानून-व्यवस्था और भीड़ द्वारा कानून अपने हाथ में लेने के गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं.

सूचना मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. पुलिस का कहना है कि वायरल वीडियो और अन्य साक्ष्यों के आधार पर पूरे मामले की जांच की जा रही है. जांच के बाद जो भी दोषी पाए जाएंगे, उनके खिलाफ कानून के अनुसार कार्रवाई की जाएगी.

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !