समस्तीपुर: किराए के कमरे से सामान हटाने पर विवाद, यूट्यूबर ने छात्र को मारी गोली; पटना रेफर

News Ranchi Mail
0

                                                 

  

समस्तीपुर में एक यूट्यूबर और छात्र के बीच किराए के कमरे से सामान हटाने के विवाद में यूट्यूबर पर छात्र को गोली मार जख्मी करने का मामला सामने आया है. इस मामले में घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस पुलिस जांच में जुट गई है. घायल युवक को पटना रेफर किया गया है, जबकि आरोपी यूट्यूबर फरार हैं. पूरा मामला समस्तीपुर शहर के नगर थाना क्षेत्र स्थित तिरहुत एकेडमी गली में एक युवक को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया. घायल की पहचान बिथान थाना क्षेत्र निवासी रंजीत कुमार के रूप में हुई है, जो समस्तीपुर में रहकर पढ़ाई करता है. 

सामान को लेकर हुआ था विवाद
गोली उसके कंधे के पास लगी है. प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए पटना के एक निजी अस्पताल रेफर कर दिया गया. मिली जानकारी के अनुसार, रंजीत जिस किराए के मकान में रहता है, उसमें पहले युवराज चौहान नाम का एक युवक रहता था, जो यूट्यूब चैनल भी चलाता है. मकान खाली करने के बाद उसका कुछ सामान कमरे में रखा था. मकान मालिक के कहने पर रंजीत ने सामान को कमरे के एक किनारे कर दिया. इसी बात को लेकर दोनों के बीच पहले कहासुनी हुई और कथित तौर पर युवराज ने गोली मारने की धमकी दी थी.

क्या प्रेस-प्रसंग से जुड़ा है मामला?
आरोप है कि देर शाम जब रंजीत अपने कमरे में खाना खा रहा था, तभी युवराज अपने साथी गोलू के साथ वहां पहुंचा. युवराज के हाथ में पिस्तौल और गोलू के हाथ में चाकू था. इसी दौरान युवराज ने रंजीत पर फायरिंग कर दी. गोली लगते ही इलाके में अफरा-तफरी मच गई. स्थानीय लोगों के जुटने पर दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए. आसपास के लोगों ने घायल को अस्पताल पहुंचाया. प्रारंभिक जांच में किराए का मकान खाली करने और सामान हटाने को लेकर विवाद की बात सामने आई है. वहीं, प्रेम प्रसंग का एंगल भी सामने आ रहा है, जिसकी जांच की जा रही है. घायल का अभी बयान नहीं हो सका है. आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है.

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !