समस्तीपुर में डबल मर्डर: टाटी काटकर झोपड़ी में घुसे अपराधी, बुजुर्ग दंपती को उतारा मौत के घाट, जांच में जुटी पुलिस

News Ranchi Mail
0

                                                                        


समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर थाना क्षेत्र के भरपुरा वार्ड 11 में सोमवार की देर रात झोपड़ी में सो रहे बुजुर्ग दंपती की तेज धारदार हथियार से वार कर हत्या कर दी गई. मंगलवार सुबह काफी देर तक दोनों के घर से बाहर नहीं निकलने पर आसपास के लोगों ने झोपड़ी में झांककर देखा, तो दोनों के शव जमीन पर पड़े मिले. इसके बाद इलाके में सनसनी फैल गई.

झोपड़ी में रहकर किसी तरह अपना जीवन-यापन कर रहे थे बुजुर्ग दंपती

मृतकों की पहचान भरपुरा निवासी बंगाली दास (75) और उनकी पत्नी धानो देवी (70) के रूप में हुई है. दोनों सड़क किनारे झोपड़ी बनाकर अकेले रहते थे. उनके परिवार के अधिकांश सदस्य परदेश में रहते हैं. स्थानीय लोगों के अनुसार, दंपती लंबे समय से इसी झोपड़ी में रहकर किसी तरह अपना जीवन-यापन कर रहे थे.

झोपड़ी के पीछे की टाटी फटी हुई दिखाई दी

स्थानीय लोगों ने बताया कि मंगलवार सुबह काफी देर तक बुजुर्ग दंपती को घर से बाहर नहीं निकलते देखा, तो लोगों को संदेह हुआ. इसी दौरान उनकी झोपड़ी के पीछे की टाटी फटी हुई दिखाई दी. लोगों ने झोपड़ी के अंदर झांककर देखा, तो दोनों के शव जमीन पर पड़े थे. इसके बाद आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई और पुलिस को घटना की सूचना दी गई.


दोनों की हत्या तेज धारदार हथियार से वार कर की गई

पुलिस के अनुसार, दोनों की हत्या तेज धारदार हथियार से वार कर की गई है. शरीर के कई हिस्सों पर जख्म के निशान मिले हैं. गर्दन पर भी धारदार हथियार से वार किए जाने की बात सामने आई है.


विभूतिपुर विधायक अजय कुमार ने कहा कि बुजुर्ग दंपती की निर्मम तरीके से हत्या की गई है. दोनों अकेले झोपड़ी में रहते थे. उन्होंने प्रशासन से मामले की गंभीरता से जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की. विधायक ने घटनास्थल पर मौजूद एसपी से निष्पक्ष जांच करते हुए आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने का आग्रह किया.

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !