'खान सर से मेरी जान को खतरा...', UP की युवती ने पटना में फैजल खान के खिलाफ दर्ज कराई FIR

News Ranchi Mail
0

                                                


खान ग्लोबल स्टडीज के डायरेक्टर फैजल खान उर्फ खान सर एक बार फिर से चर्चा में हैं. यूपी की एक लड़की ने फैजल खान उर्फ खान सर के खिलाफ पटना के पीरबहोर थाने में मुकदमा दर्ज कराया है. युवती का कहना है कि खान सर से उसकी जान को खतरा है. युवती ने पुलिस से सुरक्षा मांगते हुए कहा आशंका जताई कि उसकी हत्या कराई जा सकती है. युवती ने पुलिस को बताया है कि वह अगस्त 2016 में पटना आई थी. इससे पहले वह उत्तर प्रदेश के देवरिया स्थित एक संस्थान में फैजल खान उर्फ खान सर से पढ़ाई करती थी. युवती का दावा है कि उसके पास फैजल खान से जुड़ी कई गोपनीय जानकारियां हैं और इसी वजह से उसे अपनी सुरक्षा को लेकर गंभीर खतरा महसूस हो रहा है.

युवती का आरोप है कि खान सर उनकी एक रूम पार्टनर के संपर्क में थे और बाद में कमरे पर पढ़ाने के बहाने आने लगे. शनिवार और रविवार को वह काफी देर तक कमरे में रुकते थे. उसके अनुसार, जब खान सर कमरे में होते थे तो उन्हें बाहर रहना पड़ता था. उसने दावा किया कि उसे धमकी दी गई थी कि यदि उन्होंने किसी तरह की गोपनीय जानकारी सार्वजनिक की तो गंभीर परिणाम भुगतने होंगे. युवती ने अपने आवेदन में आरोप लगाया है कि उसे दिसंबर 2014 से ही परेशान किया जा रहा है. 

उसने दावा किया कि उसे उसे जान से मरवाने की धमकी मिलती रहती है. वहीं, इस मामले में पीरबहोर थाना प्रभारी राजकुमार ने बताया कि जिस युवती ने आरोप लगाया है, उसका मोबाइल फिलहाल बंद आ रहा है. पुलिस आवेदन के आधार पर मामले की तहकीकात में जुटी है. पुलिस का कहना है कि युवती से संपर्क करने का प्रयास किया जा रहा है और जांच के बाद ही पूरे मामले की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी.

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !