मुजफ्फरपुर में बेखौफ हुए बदमाश: महिला कॉन्स्टेबल को गनपॉइंट पर लूटा, इलाके में दहशत

News Ranchi Mail
0

                                                     


मुजफ्फरपुर में अपराधी इतने बेखौफ हो चुके हैं कि अब आम लोगों के साथ पुलिसकर्मियों को भी अपना निशान बनाना शुरू कर दिया है. देर शाम बेखौफ अपराधियों ने बीच सड़क पर पिस्तौल के नोक पर एक महिला पुलिसकर्मी से लूट की वारदात को अंजाम दिया. साथ ही, दहशत फैलाने की नीयत से अपराधियों ने मौके पर फायरिंग की और फरार हो गए. घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों के बीच अफरा-तफरी मच गई. वहीं, लोग सोचने लगे कि जब पुलिसकर्मी ही सुरक्षित नहीं है तो आम लोगों की कैसे सुरक्षा होगी. ये घटना मिठनपुरा थाना क्षेत्र के बीएमपी-6 इलाके की है.

पहले से घात लगाए बैठे थे अपराधी
मिली जानकारी के अनुसार, BMP-6 में तैनात महिला कॉन्स्टेबल नेहा शाम को सब्जी खरीदकर अपने स्कूटी से घर लौट रही थीं. जब वह मेन रोड से न्यू दुर्गा पुरी कॉलोनी जाने वाली गली में मुड़ीं, तो पहले से घात लगाए बैठे दो अपराधियों ने काली पल्सर मोटरसाइकिल से उनका रास्ता रोक लिया. पिस्तौल लिए हुए उन अपराधियों ने उन्हें बंदूक की नोक पर लिया और धमकाते हुए उनके गले से लगभग एक भर की सोने की चेन छीन ली. इस चेन की कीमत लगभग 1.5 लाख रुपए है. कॉन्स्टेबल नेहा ने हिम्मत दिखाते हुए अपराधियों का विरोध किया और उन्हें पकड़ने की कोशिश की, लेकिन घिरता देख दोनों अपराधियों ने पिस्तौल से गोली चलाई और तेजी से अपनी बाइक घुमाई और वहां से भाग निकले. गोली चलने से आस-पास मौजूद लोगों में अफरातफरी मच गई.

मामले की जांच में जुटी पुलिस
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, गोली चलने की आवाज सुनते ही लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे और कुछ ही मिनटों में घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई. वहीं, घटना की सूचना मिलने पर डीएसपी टाउन सुरेश कुमार और मिठनपुरा थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया. पुलिस आसपास में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है. फिलहाल पुलिस अपराधियों की भागने की दिशा में तलाश कर रही है. मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों का कहना है कि तकनीकी साक्ष्यों और स्थानीय लोगों के बयान के आधार पर अपराधियों की पहचान कर जल्द गिरफ्तारी की जाएगी. 

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !