अरवल में कोर्ट से लौट रही महिला की दिनदहाड़े हत्या, टेंपो रोककर मारी गई 4 गोलियां

News Ranchi Mail
0

                                                                               


अरवल जिले के करपी थाना क्षेत्र में 7 अगस्त, 2026 शुक्रवार देर शाम में हुई हत्या की वारदात ने इलाके में सनसनी फैला दी है. बाजितपुर के पास जहानाबाद-अरवल मुख्य मार्ग पर 28 वर्षीय शोभा कुमारी की अज्ञात अपराधियों ने टेंपो रोककर ताबड़तोड़ चार गोलियां मारकर हत्या कर दी. 

घटना के बाद अपराधी मौके से फरार हो गए बताया जा रहा है कि जिस महिला को गोली मारी गई वह अपने पति के खिलाफ चल रहे दहेज उत्पीड़न के मामले की सुनवाई के बाद अरवल व्यवहार न्यायालय से जहानाबाद लौट रही थी. उसके साथ चार वर्षों से लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहे अधिवक्ता पप्पू कुमार भी टेंपो में मौजूद थे. घटना के बाद अपराधी मौके से फरार हो गए. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है.

मामला पारिवारिक विवाद से जुड़ा माना जा रहाशुरुआती जांच में मामला पारिवारिक विवाद से जुड़ा माना जा रहा है. हालांकि, पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है. मृतका के साथ मौजूद अधिवक्ता पप्पू कुमार ने बताया कि हम दोनों रिजर्व टेंपो से अरवल से जहानाबाद जा रहे थे. पिछले चार वर्षों से हम दोनों साथ रह रहे थे. दो बाइक पर आए लोगों ने टेंपो रुकवाया और अचानक गोली चलानी शुरू कर दी.

 

सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है- पदाधिकारी कुमार संजय

अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कुमार संजय ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची है. प्रथम दृष्टया मामला पारिवारिक विवाद से जुड़ा प्रतीत हो रहा है. सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है. संबंधित लोगों से पूछताछ की जा रही है. जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा.


मोतिहारी में अपराधियों ने युवक को मारी गोली
दूसरी तरफ मोतिहारी में अपराधियों ने एक युवक की पहले पिटाई किया फिर दो गोली मारकर जख्मी कर दिया है. अपराधी यहीं तक नहीं रुके, घायल युवक के पिता ने बताया कि उनके पुत्र को दो गोली मारने के बाद अपराधी उसके कमर में पिस्टल डालकर चकिया थाना पर लेते गए. पुलिस ने गोली मारने के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. साथ ही घायल युवक से पूछताछ कर सच जानने की कोशिश कर रही है कि हकीकत में मामला क्या है. घटना चकिया थाना क्षेत्र के कोयला बेलवा पंचायत के गांव पोखरिया टोला के पास की है. घायल युवक संजय चौरसिया की चकिया अनुमण्डलीय अस्पताल में इलाज चल रहा है.

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !