समस्तीपुर में डॉक्टर की गला रेतकर निर्मम हत्या, गाछी के गड्ढे में मिला शव, पुलिस को मिला चाकू और मोबाइल

News Ranchi Mail
0

                                                


समस्तीपुर जिले के बंगरा थाना क्षेत्र में एक होम्योपैथी चिकित्सक की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी गई. बुधवार सुबह उनका शव घर से करीब 200 मीटर दूर एक गाछी के गड्ढे में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए समस्तीपुर सदर अस्पताल भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी है.

क्लीनिक से लौटते वक्त वारदात की आशंका

मृतक की पहचान बंगरा थाना क्षेत्र के दक्ष गांव वार्ड संख्या-10 निवासी शंभू प्रसाद सिंह के रूप में हुई है. पुलिस ने घटनास्थल से मृतक की साइकिल, मोबाइल फोन और हत्या में प्रयुक्त तेजधार चाकू भी बरामद किया है.

घटनास्थल से मोबाइल, साइकिल और हथियार बरामद

मृतक के भाई ने बताया कि शंभू प्रसाद सिंह पिछले करीब 20 वर्षों से होम्योपैथी चिकित्सक के रूप में कार्यरत थे और बंगरा मुरादपुर में अपना क्लीनिक चलाते थे. रोज की तरह वह क्लीनिक गए थे, लेकिन देर रात तक घर नहीं लौटे. बुधवार सुबह ग्रामीणों ने सूचना दी कि गाछी के गड्ढे में एक शव पड़ा है. मौके पर पहुंचने पर पता चला कि शव उनके बड़े भाई का है, जिनकी गला रेतकर हत्या कर दी गई थी. शंभू प्रसाद सिंह के परिवार में दो बेटे और एक बेटी हैं. वह होम्योपैथी चिकित्सा के माध्यम से परिवार का भरण-पोषण करते थे. 


किसी से नहीं थी दुश्मनी, परिवार में पसरा मातम


परिजनों का कहना है कि उनका गांव में किसी से कोई विवाद भी नहीं था. घटना की सूचना मिलते ही बंगरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया. पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजते हुए घटनास्थल से मिले चाकू और अन्य समान बरामद कर लिया है. फिलहाल, हत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है.


पुलिस जल्द मामले का करेगी खुलासा


घटना के संबंध में एएसपी संजय कुमार पांडे का बताया कि शव मिलने की सूचना पुलिस को मिली थी जब घटनास्थल पर पुलिस पहुंची, तो शव के गले पर तेज धारदार हथियार से रेता हुआ पाया. पास से कुछ समान भी बरामद हुआ है. पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है और जल्द मामले के खुलासा करेगी.

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !