समस्तीपुर व्यवहार न्यायालय परिसर में 3 अगस्त, 2026 दिन सोमवार को उस वक्त हड़कंप मच गया, जब POCSO एक्ट का एक विचाराधीन बंदी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया. आरोपी ने तेज बारिश और सुरक्षा कर्मियों की जरा सी लापरवाही का फायदा उठाया और रफूचक्कर हो गया. घटना के बाद नगर थाना पुलिस और डीआईयू की टीम कोर्ट परिसर समेत आसपास के इलाकों में छानबीन और सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुट गई है.
नाजिरपुर का निवासी है रोशन कुमार
दरअसल, पूरा मामला मामला समस्तीपुर व्यवहार न्यायालय का है. फरार विचाराधीन बंदी की पहचान उजियारपुर थाना क्षेत्र के नाजिरपुर निवासी रोशन कुमार उर्फ साजन के रूप में हुई है. वह पिछले करीब एक वर्ष से पॉक्सो एक्ट के एक मामले में मंडल कारा में बंद था. सोमवार को उसे पेशी के लिए पुलिस अभिरक्षा में व्यवहार न्यायालय लाया गया था.
घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई
जानकारी के अनुसार, सोमवार दोपहर करीब 12 बजे कोर्ट हाजत से पुलिस उसे पॉक्सो कोर्ट में पेश करने के लिए लेकर पहुंची. जैसे ही पुलिसकर्मी उसकी हथकड़ी खोलने लगे, वह अचानक पुलिस को चकमा देकर कोर्ट परिसर से फरार हो गया. घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई.
पुलिस ने तेज की छापेमारी और खंगाल रही सीसीटीवी
घटना की सूचना मिलते ही नगर थाना पुलिस और डीआईयू की टीम मौके पर पहुंची. कोर्ट परिसर और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है. पुलिस फरार बंदी की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है.
बेल की डेट से पहले ही भगा कैदी
फरार कैदी के वकील ने कहा कि उसका नाम रौशन कुमार उर्फ साजन है, उसका घर उजियारपुर थाना क्षेत्र के नाजीरपुर का रहने वाला है. फरार कैदी पर मुफस्सिल थाना में दर्ज पॉस्को एक्ट दर्ज है. कैदी लगभग एक वर्ष से न्यायिक हिरासत में था. आज उसकी कस्टडी डेट थी, जब बारिश होने लगी तो वह मौका देखकर भाग गया. अगली तारीख 6 सिंतबर, 2026 को बेल की थी.
.jpg)