सिवान: गोरेयाकोठी में 12 लाख के आभूषण चोरी तो गुठनी में झाड़ियों से बरामद हुईं भगवान की मूर्तियां

News Ranchi Mail
0

                                                   

सिवान में चोरों ने काली मंदिर में चोरी की वारदात को अंजाम दिया है. चोरों ने मंदिर से काली मां के करीब 12 लाख रुपये मूल्य के आभूषण चोरी कर लिए और फरार हो गए. मिली जानकारी के अनुसार, चोरों ने मां के सोने का हार, नथिया, मांगटीका, मंगलसूत्र और पायल समेत कई आभूषणों पर हाथ साफ कर दिया. घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया. घटना गोरेयाकोठी थाना क्षेत्र के हुलास छपरा गांव स्थित काली मंदिर की है.

ग्रामीणों में आक्रोश का माहौल
मंदिर में चोरी की जानकारी मिलने के बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए. ग्रामीणों का कहना है कि मंदिर में हुई चोरी की घटना से लोगों की आस्था को ठेस पहुंची है और पुलिस से जल्द से जल्द चोरों को गिरफ्तार करने की मांग की जा रही है. वहीं, घटना की सूचना मिलने के बाद गोरेयाकोठी थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी. पुलिस मंदिर और आसपास के इलाके में जांच कर रही है और चोरी की घटना से जुड़े सुराग जुटाए जा रहे हैं. पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि चोरों ने मंदिर में किस तरह प्रवेश किया और वारदात को कैसे अंजाम दिया.

भगवान की चार मूर्तियां बरामद
वहीं, सिवान के ही प्रसिद्ध शिवशंकर मंदिर से चोरी हुई भगवान की चार मूर्तियां बरामद हो गई हैं. मूर्तियां मंदिर से कुछ ही दूरी पर झाड़ियों में मिली हैं. चोरों ने बीती रात मंदिर से राधा कृष्ण, सरस्वती जी और लक्ष्मी जी की मूर्ति की चोरी कर ली थी. मामला गुठनी थाना क्षेत्र के खड़खरिया गांव का है. बताया जा रहा है कि खड़खरिया गांव स्थित प्रसिद्ध शिवशंकर मंदिर से बीती रात भगवान की चार मूर्तियां चोरी हो गई थीं.

चोरी हुई मूर्तियों में राधा-कृष्ण, मां सरस्वती और मां लक्ष्मी की मूर्तियां शामिल हैं. घटना की जानकारी मिलने के बाद ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी. पुलिस और ग्रामीणों ने मंदिर से कुछ ही दूरी पर झाड़ियों में मूर्तियों को बरामद किया. इसके बाद सभी मूर्तियों को झाड़ियों से निकालकर मंदिर परिसर में लाया गया. फिलहाल, पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और मूर्ति चोरी की घटना को लेकर छानबीन की जा रही है.

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !