नालंदा में साइबर नेटवर्क का पर्दाफाश: 7 ठग गिरफ्तार, 2.28 लाख कैश और 19 मोबाइल बरामद

News Ranchi Mail
0

                                                 

नालंदा में साइबर अपराध के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. इस मामले में पुलिस ने सात साइबर ठगों को गिरफ्तार किया है. मिली जानकारी के अनुसार, मामला कतरीसराय थाना क्षेत्र के ताराबिगहा गांव का है. पुलिस ने आरोपियों के पास से 19 मोबाइल, 13 एटीएम कार्ड, एक टैब, पांच पासबुक, दो चेकबुक, एक सिम कार्ड और 2 लाख 28 हजार रुपये नकद बरामद किए हैं.

प्रलोभन देकर लोगों से की जा रही थी ठगी
पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि ताराबिगहा गांव में साइबर ठगी का काम चल रहा है. इसके बाद एसडीपीओ राजगीर के नेतृत्व में कतरीसराय, गिरियक और पावापुरी थाना की संयुक्त टीम ने छापेमारी कर सात लोगों को गिरफ्तार किया. प्रारंभिक जांच में आरोपियों द्वारा लोन दिलाने, लॉटरी निकलने समेत अन्य प्रलोभन देकर लोगों से साइबर ठगी करने की बात सामने आई है.

अन्य लोगों की तलाश में जुटी पुलिस
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान गोलू कुमार, कुंदन कुमार, पंकज कुमार, आदित्य कुमार उर्फ चिंटू, मनोज कुमार, रवि कुमार और दीपक कुमार के रूप में हुई है. पुलिस बरामद मोबाइल और बैंकिंग दस्तावेजों की जांच कर नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुटी है. आगे की जांच के बाद ही कुछ अन्य जानकारी सामने आ सकेगी. 

ऑनलाइन ठगी से रहे सावधान
ऑनलाइन लोगों को ठगने के लिए ठग गिरोह सक्रिय रहता है. ऐसे में सावधानी बरतना बेहद ही जरूरी है. किसी भी लिंक पर क्लिक करने से पहले एक बार उसे जरूर चेक कर लें. नहीं तो, जरा सी लापरवाही आपको बड़ी परेशानी में डाल सकती है. इससे सिर्फ आप ही नहीं, बल्कि आप और आपका पूरा परिवार मुसिबत में पड़ सकता है. फिलहाल, नालंदा में पुलिस इसी पूरे मामले की जांच कर रही है और गिरोह का पर्दफाश करने में जुट गई है.

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !