बिहार में एक और कांडः अब किशनगंज में लड़की से बदसलूकी, 5 पर FIR, एक मुस्लिम युवक गिरफ्तार

News Ranchi Mail
0

                                                  


जमुई में लड़की से छेड़खानी का मामला सामने आने के बाद से सभी जिलों की पुलिस को अलर्ट कर दिया गया है. इसके बावजूद ऐसी कई घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं. अब किशनगंज से भी ऐसा ही एक मामला सामने आया है. यहां कुछ युवकों ने रेलवे स्टेशन पर एक लड़की के साथ बदसलूकी की. घटना से जुड़ा वीडियो सोशल मीडिया पर बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो में कुछ एक लड़की के साथ बदतमीजी और मारपीट करते हुए नजर आ रहे हैं. वायरल वीडियो पर संज्ञान लेते हुए एसपी ने एसआईटी टीम का गठन कर दिया है. पुलिस ने 5 आरोपियों की पहचान करते हुए एक को गिरफ्तार कर लिया है.

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, वायरल वीडियो कुछ महीने पुराना है. वीडियो की जांच करने पर पांच आरोपियों की पहचान कर ली गई है. आरोपियों की पहचान मुस्तफागंज निवासी अफसर उर्फ हती, श्रीपुर निवास जुबेर खान, जहांगीर दहीभात निवासी मिजान उर्फ सलमान, कुम्हार टोली निवासी कामिल और जागीर बस्ती दहीभात निवासी शहजाद के रूप में हुई है. पुलिस ने शुक्रवार (25 सितंबर) की रात को दिघलबैंक थाना क्षेत्र से शहजाद को गिरफ्तार कर लिया है. बाकी के चार आरोपी अभी बिहार से बाहर हैं. सूत्रों के मुताबिक, अफसर उर्फ हती इस वक्त गुजरात में मजदूरी कर रहा है. इसी तरह से जुबेर खान हरियाणा में, मिजान उर्फ सलमान इस वक्त कर्नाटक में और कामिल पंजाब में नौकरी कर रहा है.

वायरल वीडियो के अनुसार, आरोपियों ने लड़की को घेरकर उसकी धार्मिक पहचान पूछी और युवक के साथ उसके संबंधों को लेकर भी पूछताछ की. शोहदों ने लड़के-लड़की को घेरकर पूछना शुरू कर दिया कि वह हिंदू लड़के के साथ क्या कर रही है. एक के बाद एक ऐसी घटनाओं के वीडियो सामने आने के बावजूद सरकार की जवाबदेही पर सवाल उठना स्वाभाविक है. सरकार को केवल बयानबाजी नहीं, बल्कि ठोस कार्रवाई करके यह भरोसा दिलाना होगा कि बिहार की लड़कियां सुरक्षित हैं और कानून तोड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी.

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !