जमुई में नाबालिग छात्रा से छेड़खानी का वीडियो वायरल होने के बाद अब दरभंगा से भी एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां परीक्षा देने जा रही 10वीं की एक छात्रा का अपहरण करने की कोशिश की गई. बताया जा रहा है कि बाइक से आए दो युवकों ने छात्रा का दुपट्टा खींचकर उसे जबरन बाइक पर बिठाने का प्रयास किया. लड़की के शोर मचाने पर दोनों उसे छोड़कर भाग गए. इस घटना के सामने आते ही पुलिस-प्रशासन में हड़कंप मच गया. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों गिरफ्तार कर लिया है.
