गोपालगंज में नींद से जगाकर पहले पीटा फिर मार दी गोली, बेगूसराय में भी बदमाशों का कहर!

News Ranchi Mail
0

                                             

    

बिहार बीते कुछ दिनों से अपराधियों के हौसले काफी बढ़े हुए नजर आ रहे हैं. बेखौफ बदमाश ने पूरे प्रदेश में कहर बरपा रखा है. ताजा मामला गोपालगंज से सामने आया है. यहां अपराधियों ने घर के बाहर दालान में सो रहे एक अधेड़ व्यक्ति को गोली मारकर घायल कर दिया. घटना हथुआ थाना क्षेत्र के मिर्जापुर की है. बताया जा रहा है कि बाइक से आए तीन बदमाशों ने पहले युवक को नींद से जगाकर उसके मारपीट की और फिर गोली मार दी. गोली लगने के बाद भी घायल व्यक्ति ने साहस दिखाते हुए एक अपराधी को दबोच लिया. दोनों के बीच काफी देर तक हाथापाई होती रही. इसके बाद दूसरे अपराधियों ने गोली मारकर अपने साथी को छुड़ा लिया और सभी मौके से फरार हो गए.

घायल की पहचान त्रिवेणी मोड़ निवासी मजिस्टेट यादव के रूप में हुई है. गोलीबारी की आवाज सुनकर आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई. गांव वालों के आने से पहले ही अपराधी बाइक से मौके से फरार हो गए. स्थानीय लोगों की मदद से घायल को सदर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से डॉक्टरों ने उसेबेहतर ईलाज के लिए गोरखपुर रेफर कर दिया है. घटना के पीछे गोली मारने की वजह अब तक स्पष्ट नहीं हो सकी है. वहीं, घटना की सूचना पर पहुंची हथुआ पुलिस ने राइफल को जब्त कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है.

इसी तरह से बेगसराय के वीरपुर थाना क्षेत्र के मुजफ्फरा गांव में भी बदमाशों का कहर देखने को मिला. यहां शनिवार की रात को बदमाशों ने 19 वर्षीय दिव्यांग अजीत कुमार को मुंह में गोली मारकर घायल कर दिया था. खून से लथपथ हालत में परिजनों ने उसे इलाज के लिए शहर के निजी क्लीनिक में भर्ती कराया गया, जहां वह मौत से जूझ रहा है. सदर एसडीपीओ-दो कुमारी दुर्गा शक्ति ने अस्पताल जाकर घायल से मुलाकात की और घटना की जानकारी ली थी. वहीं, थानाध्यक्ष राजू रंजन कुमार ने मौके पर पहुंच मामले की जांच शुरू कर दी है.

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !