पटना में NIA ने की गलती फिर भी हासिल हुई बड़ी कामयाबी, ₹20 लाख नगदी के साथ धराया मोतिहारी का हवाला कारोबारी

News Ranchi Mail
0

                                               

 

NIA ने सोमवार (7 सितंबर) की शाम को STF के साथ मिलकर राजधानी पटना के चित्रगुप्त नगर थाना क्षेत्र में बड़ी छापेमारी को अंजाम दिया. इस दौरान NIA की टीम गलती से दूसरे फ्लैट में पहुंच गई, लेकिन यहां भी उसने बड़ी कामयाबी हासिल की. गलत जगह पर रेड डालने के बाद भी NIA को जो मिला, वह चौंकाने वाला था. दरअसल, NIA को चित्रगुप्त नगर थाना इलाके में जूडियो मॉल के पास बने एक अपार्टमेंट के फ्लैट संख्या 609 में होनी थी, लेकिन NIA की टीम गलती से दूसरे फ्लैट में घुस गई. इस फ्लैट में मोतिहारी के चकिया वार्ड नंबर-17 का निवासी अनमोल कुमार मोदी रहता था. 

NIA की टीम को अचानक सामने देखकर अनमोल कुमार मोदी घबरा गया. वह तुरंत फ्लैट से नीचे उतरा और अपनी स्कूटी से भागने की कोशिश करने लगा. इससे NIA और STF को शक हुआ और घेराबंदी करके अनमोल को धर-दबोचा. जब पुलिस ने अनमोल की तलाशी ली, तो उसकी स्कूटी की डिक्की में एक झोले के अंदर से ₹20 लाख नगदी बरामद हुई. पूछताछ के दौरान अनमोल कुमार मोदी इतनी बड़ी नगद रकम के बारे में पुलिस को कोई भी संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया है. इसके बाद पुलिस ने उसे नकदी के साथ गिरफ्तार कर लिया और नकदी से संबंधित जानकारी इनकम टैक्स को भी दे दी है. 

सूत्रों के मुताबिक, अनमोल कुमार हवाला कारोबार से जुड़ा है. फिलहाल, पुलिस और केंद्रीय एजेंसियां इस बात की जांच कर रही हैं कि यह पैसा हवाला, साइबर फ्रॉड या किसी अन्य गैर-कानूनी गतिविधि का तो नहीं है. एजेंसिया इस बात का भी पता लगाने में जुटी हैं कि इस पैसे को कहां खपाया जाना था? 

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !