जीजा के काले धंधे को नेहा ने संभाला, बाप-बहन भी जा चुके हैं जेल... बिहार की जेन-Z शराब तस्कर के बारे में बड़ा खुलासा

News Ranchi Mail
0

                                               

       

शराबबंदी वाले बिहार में एक जेन-Z शराब तस्कर पकड़ी गई है. लड़की अपने साथ 75 लीटर अंग्रेजी शराब लेकर स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस के एसी फर्स्ट क्लास कोच से यात्रा कर रही थी. समस्तीपुर रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ और सीआईबी की टीम ने उसे धर दबोचा. गिरफ्तारी के बाद युवती का वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. पुलिस पूछताछ में युवती की पहचान समस्तीपुर जिले के सिंघिया घाट थाना क्षेत्र के बारी गांव निवासी नेहा कुमारी के रूप में हुई है. उसके साथ हरियाणा के करनाल निवासी ईशान कुमार को भी गिरफ्तार किया गया है. अब इस लड़की के बारे में बड़ा खुलासा हुआ है.

जीजा के काले धंधे को नेहा ने संभाला

पुलिस के मुताबिक, आरोपी लड़की नेहा कुमारी, सिंघिया थाना क्षेत्र के बारी गांव की रहने वाली है. उसके पिता किसान और मां आंगनबाड़ी सेविका हैं. आरोपी चार बहनों में सबसे छोटी है. रेलवे अफसरों के मुताबिक, आरोपी नेहा बिना टिकट के फर्स्ट AC में यात्रा कर रही थी. उसे देखकर किसी को शक नहीं हो रहा था कि वह बिना टिकट के होगी. पुलिस सूत्रों के मुताबिक, नेहा का परिवार भी शराब तस्करी के काले कारोबार में शामिल था. उसकी बड़ी बहन का पति अभी भी शराब तस्करी के केस में छपरा जेल में बंद है. अपने जीजा के जेल जाने के बाद नेहा ने दीदी के देवर (जीजा के भाई) ईशान के साथ मिलकर पूरे नेटवर्क को फिर से खड़ा किया.

पिता-बहन भी जा चुके हैं जेल

नेहा के गांव वालों का कहना है कि उसकी (नेहा) पहचान दरभंगा के बड़े-बड़े डॉक्टरों, रसूखदारों और पैसे वाले लोगों से है, जिन्हें वह आसानी से शराब की होम डिलीवरी करती है. ग्रामीणों ने बताया कि चारों बहनें जब से पढ़ाई के लिए दरभंगा गईं, तभी से उनकी रंगत बदल गई. उन्होंने बताया कि नेहा की बड़ी बहन भी शराब तस्करी के मामले में दो बार जेल भेज चुकी है. इसके साथ ही उनके पिता भी दो साल पहले जेल गए थे. पुलिस ने उन्हें भी इसी केस में गिरफ्तार किया था. नेहा के दो भाई हैं, जिनमें से छोटा वाला NEET की तैयारी कर रहा था. इसमें असफल होने के बाद नशे की चपेट में आ गया, जिसका मुजफ्फरपुर के नशामुक्ति केंद्र में इलाज चला था.

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !