बिहार के इन 18 शहरों में बारिश का अलर्ट, जानें झारखंड में कब आ रहा है मानसून

News Ranchi Mail
0

                                                                 


                                                                           

समय से एक दिन पहले बिहार में मानसून आने से लोगों को भीषण गर्मी से थोड़ी राहत मिली हिया. हालांकि इसके बाद भी राज्य में  गर्मी और लू का प्रभाव अगले तीन दिनों तक रहेगा. पटना में लोगों को अभी भी मानसून का इंतजार हैं. पटना में मानसून 20 जून तक आ सकता है. इस दौरान भी गर्मी पड़ती रहेगी. 

इन जिलों में हो सकती है बारिश 

मौसम विभाग ने हालांकि बिहार के 18 जिलों में बारिश की संभावना जताई है. पूर्वी और पश्चिमी चंपारण, सारण, गोपालगंज, सीतामढ़ी, मधुबनी, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, वैशाली शिवहर, समस्तीपुर, सुपौल, अररिया, किशनगंज, मधेपुरा, सहरसा, पूर्णिया, कटिहार में मेघ गर्जन, वज्रपात के साथ-साथ बारिश भी हो सकती है. इसके लावा औरंगाबाद, बक्सर, भोजपुर, रोहतास, नालंदा, नवादा, शेखपुरा, जमुई, गया, शेखपुरा, भोजपुर, औरंगाबाद, नवादा, नालंदा, सिवान जिले में लू व मोतिहारी में भीषण लू का प्रभाव रहेगा.  

बिहार के बड़े शहरों का तापमान 

  • पटना-42.5
  • गया-43.6
  • मोतिहारी-42.8
  • शेखपुरा-41.3
  • भोजपुर-43.9
  • औरंगाबाद-43.9
  • नवादा-41.7
  • नालंदा-41.8
  • जमुई-40.2
  • डेहरी-43.6
  • वैशाली-40.6

इस सप्ताह के अंत में हो सकती है झारखंड में बारिश 

झारखंड में मॉनसून की बारिश इस सप्ताह के अंत तक या अगले सप्ताह से शुरू हो सकती है. इससे पूर्व हवा में नमी रहेगी इसे लेकर मौसम स्थिति बनी हुई है. राजधानी रांची में अधिकतम तापमान 43.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. जबकि अधिकतम तापमान मौसम केंद्र के पूर्वानुमान के अनुसार अभी तापमान कहीं कहीं गर्म हवा के साथ बारिश हो सकती है. मंगलवार को डाल्टेनगंज में अधिकतम तापमान 44.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. वहीं, जमशेदपुर में अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है. कल तेज हवा के साथ हल्की बारिश रात में कही कही देखने को मिला लेकिन फ़िलहाल 18 जून के बाद राहत का अनुमान है.

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !