सूरीनाम में राष्ट्रपति मुर्मू ने महात्मा गांधी की प्रतिमा पर अर्पित की पुष्पांजलि

News Ranchi Mail
0

                                                                       


रांची: झारखंड के लिए गौरव की बात है कि उनके राज्य से एक आदिवासी महिला राष्ट्रपति बनी और अब वो सूरीनाम में तीन दिवसीय राजकीय यात्रा पर है. बता दें कि राष्ट्रपति मुर्मू मंगलवार को तीन दिवसीय राजकीय यात्रा पर रविवार को सूरीनाम पहुंचीं. उन्होंने सूरीनाम के अपने समकक्ष चंद्रिकाप्रसाद संतोखी के साथ राजधानी पारामारिबो में महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की बता दें कि पिछले साल जुलाई में राष्ट्रपति पद का कार्यभार संभालने के बाद यह उनकी पहली विदेश यात्रा है. राष्ट्रपति भवन ने ट्वीट किया, ‘‘राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सूरीनाम के राष्ट्रपति चंद्रिकाप्रसाद संतोखी के साथ पारामारिबो में महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की. ’’ उन्होंने सूरीनाम के पारामारिबो में आर्य दिवाकर मंदिर और श्री विष्णु मंदिर में पूजा अर्चना भी की. राष्ट्रपति मुर्मू ने पारामारिबो में 'गेवलेन हेल्डेन 1902' के स्मारक पर भी श्रद्धांजलि अर्पित की. यह स्मारक सूरीनाम के इतिहास में श्रमिकों के अधिकारों और सामाजिक न्याय के लिए संघर्ष की याद दिलाता है.उन्होंने पारामारिबो में एक संग्रहालय का भी दौरा किया. राष्ट्रपति भवन ने ट्वीट किया, ‘‘ राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पारामारिबो में लल्ला रूख संग्रहालय का दौरा किया. संग्रहालय के संग्रह में ऐसी कलाकृतियां और अवशेष हैं जो भारत से 150 साल पहले हिंदुस्तानी समुदाय द्वारा सूरीनाम तक की कठिन यात्रा से संबंधित हैं. 

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !