जंगली हांथी ने वृद्धा का आशियाना किया क्षतिग्रस्त

News Ranchi Mail
0

                                                                                  


 टंडवा ( चतरा) प्रखंड क्षेत्र स्थित डहू पंचायत के सिदपा गांव में सोमवार देर रात जंगली हांथी ने आतंक मचाते हुए 75 वर्षीय मसोमात मंगली देवी पति स्व लिटु टाना भगत का रहने वाला कच्चा मकान को ध्वस्त कर दिया। मिली जानकारी के अनुसार वृद्धा के दो बेटे हैं जो अपनी मां से सभी अलग रहते हैं। वहीं वृद्धा तंगहाली के बीच अकेले किसी तरह अपना जीवन गुजर-बसर कर रही थी, जिसे बरसात के दिनों में आई इस आफत ने बड़ा मुसीबत खड़ा कर दिया है। पीड़िता ने स्थानीय जनप्रतिनिधियों व प्रशासन से समुचित सहयोग की अपील की है।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !