बिजली काटने की धमकी देकर साइबर अपराधियों ने बरियातू संजीवनी कॉलोनी निवासी तेज प्रताप भगत के अकाउंट से 1.99 लख रुपए निकाल लिए।

News Ranchi Mail
0

                                                                               


 रांची। बिजली काटने की धमकी देकर साइबर अपराधियों ने बरियातू संजीवनी कॉलोनी निवासी तेज प्रताप भगत के अकाउंट से 1.99 लख रुपए निकाल लिए। इस बाबत उन्होंने बरियातू थाना में अज्ञात साइबर अपराधियों के खिलाफ प्राथमिक की दर्ज कराई है। शिकायतकर्ता ने पुलिस को बताया कि घटना से पहले उन्हें एक फोन आया था। फोन करने वाले ने कहा कि आपका बिजली बिल बकाया है, अगर आपने बिजली बिल जमा नहीं किया तो अभी तुरंत बिजली काट दी जाएगी इसके बाद साइबर अपराधी ने शिकायतकर्ता को अपने झांसे में लिया और उनके अकाउंट से 1.99 लख रुपए निकाल लिए। घटना के बाद शिकायतकर्ता को इस बात का एहसास हुआ कि उनके साथ ठगी हुई है।

आप लोग भी सतर्कता बरतें।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !