जवाहर विद्या मंदिर श्यामली में नर्सरी से कक्षा 2 के नन्हे -मुन्हें बच्चों का वार्षिकोत्सव संपन्न हुआ ।

News Ranchi Mail
0

                                                                              


दिनांक 16 .12 .23 को संध्या 6:00 से विद्यालय के दयानंद सभागार में कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया ।

कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि श्री संजय कुमार वर्मा (निदेशक वाणिज्यिक मेकन लिमिटेड 

 राजधानी रांची के बच्चों का बहुत चर्चित शैक्षणिक संस्था जवाहर विद्या मंदिर श्यामली में नर्सरी से कक्षा 2 के नन्हे मुन्ने बच्चों का बेहद ही आकर्षक रूप से वार्षिक उत्सव मनाया गया । इस कार्यक्रम की खासियत रही की नन्हे मुन्ने बच्चों के द्वारा कई सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए जो उपस्थित गान मान्य व्यक्तियों अभिभावक के मन को काफी लुभाया साथियों के द्वारा गाए गए कविता  प्रस्तुति काफी सराहनीय रही ।

वही कार्यक्रम में उपस्थित स्कूल कोऑर्डिनेटर का कहना है कि इस कार्यक्रम की शुरुआत 1998 से हुई है और नन्हे मुन्ने बच्चों के कलात्मक विकास के लिए इस प्रकार का कार्यक्रम लगातार होता रहा है आज के समय में एकेडमिक से ज्यादा कलात्मक विकास बच्चों में बेहद ही जरूरी है ।

वही स्कूल की डांस शिक्षिका का कहना है कि स्कूल प्रबंधन की ओर से सभी के सम्मिलित प्रयास से इस कार्यक्रम को लेकर विगत 25 दिनों से तैयारी चल रही थी और इसे लेकर पेरेंट्स का भी फुल सपोर्ट रहा और इस कार्यक्रम को लेकर बच्चे भी काफी प्रोत्साहित रहे ।

                                                                                   


प्रतिष्ठित अतिथि   

श्री नीरज कुमार  प्राचार्य  ( फिरायालाल पब्लिक  स्कूल) 

 श्रीमती नीना सिन्हा ,

श्रीमती विदिशा जाना एवं विद्यालय  के प्राचार्य 

 श्री समरजीत जाना द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया ।दीप प्रज्वलन  में बच्चों  ने मंत्र उच्चारण किया ।मुख्य  अतिथि एवं गणमान्य अतिथियों को  नन्हें पौधे देकर उनका स्वागत प्राचार्य  महोदय   तथा उच्च माध्यमिक  की इंचार्ज , श्रीमती अनुपमा  श्रीवास्तव ने किया  ।

विद्यालय के प्राचार्य श्री समरजीत जाना ने स्वागत भाषण में मुख्य  अतिथि एवं सभी प्रतिष्ठित  अतिथियों का स्वागत  करते हुए कहा कि इतने बड़े विद्यालय में  सभी विभागों को महत्व  देने के उद्देश्य  से  हमने अपने नन्हें -मुन्हे को अलग  समय दिया है ताकि  उनकी प्रतिभा छिपी न रह जाए। उन्होंने इस कार्य  हेतु सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं  एवं माता -पिता को धन्यवाद  दिया। 

                                                                                     


अतिथियों के स्वागत में नन्हे -मुन्हें बच्चों द्वारा संस्कृत में एक स्वागत गीत प्रस्तुत  कर  अपनी छोटी उम्र से संस्कृत   बोलने का सुंदर  प्रयास किया जिसके बोल थे (प्रणति भावैर्व्याह रामः स्वागतम् शुभवंदनम् )

 सांस्कृतिक कार्यक्रम में सबसे पहले नर्सरी के 64 बच्चों ने अब तक पाई शिक्षा  हिन्दी  और अंग्रेजी  के वर्णमाला  एवं संख्या ओं  पर आधारित  अनोखा नृत्य पेश कर  दर्शकों  को मंत्रमुग्ध  कर दिया। 

 तत्पश्चात कक्षा प्रेप के बच्चों ने अनुपयोगी  चीजों का अति उत्तम उपयोग दिखाकर दर्शकों को चकित कर दिया बच्चों ने अखबार ,मच्छरदानी ,नारियल के छिलके,गिलास,पुआल,सीडी, बड़े पत्ते ,कागज के डिब्बे एवं पैकेट से बने अति सुंदर परिधान में फैशन शो किया इन्होंने रीसाईकलिंग( पुनर्चक्रण )का महत्व देकर पर्यावरण को बचाने की सीख दी ।इन्होंने हमें  यह बताया कि इनका पुनः प्रयोग  कर  पर्यावरण  को  स्वच्छ  रख सकते हैं। 

कक्षा 2 की दीछेन तमांग ने एक मनमोहक वाद्य संगीत( सिंथेसाइजर) प्रस्तुत किया  ।बच्चों की एक अति लोकप्रिय परी कथा स्नो ह्वाइट एंड सेबन डोवास का मंचन कक्षा 2 के बच्चों ने किया। सभी बच्चों का अभिनय सराहनीय था ।हमारे विशेष  अतिथि श्री नीरज कुमार ने कहा  कि बच्चों  के बीच रह कर अपना बचपन याद आ गया। 

इन प्रतिभाशाली  बच्चों  को अलग प्रदर्शन   करवाना  सही  निर्णय  है। कक्षा 2 के बच्चों ने पुराने गानों पर नृत्य प्रस्तुत किया उन्होंने पुराने गाने हम काले हैं तो क्या हुआ----- रे मामा रे-- इचक दाना बिचक दाना -आदि गानों पर नृत्य कर अपनी पुरानी पीढ़ी को नई पीढ़ी से जोड़ने की कोशिश की। उनके नृत्य ने तो दर्शकों को झुमा दिया ।सभागार तालियों से गूँज रहा था ।      

 मुख्य अतिथि श्री संजय कुमार वर्मा (निदेशक वाणिज्यिक लिमिटेड )ने अपने भाषण में कहा कि इनकी प्रतिभा  एवं उत्साह  हमसभी को प्रेरित करती है। सभी माता-पिता एवं अभिभावकों के प्रति आभार प्रकट करते हुए कहा कि आपका सहयोग सराहनीय  है। तत्पश्चात कक्षा  एक के बच्चों  ने अपनी खुशियों को दर्शाते हुए  क्रिसमस कैरोल पर नृत्य किया एवं नृत्य के द्वारा क्रिसमस के आने का संदेश देकर  क्रिसमस की बधाइयां दी।

 कार्यक्रम में विद्यालय के उप  प्राचार्य श्री एस के झा, श्री बी एन झा ,श्री संजय कुमार  एवं विद्यालय के सभी विभागों के इंचार्ज   श्री अमित राय, श्री एस झा सुशील,  इस विभाग की इंचार्ज सुश्री  मीनू दासगुप्ता, विद्यालय की काॅडिनेटर श्रीमती  सुष्मिता  मिश्रा एवं सभी शिक्षक- शिक्षिकाएँ  उपस्थित थीं।  धन्यवाद ज्ञापन विभाग के उप्राचार्य श्री संजय कुमार ने किया ।कार्यक्रम की समाप्ति राष्ट्रीय गान से हुई।

                                                                                


एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !