जयपाल सिंह स्टेडियम के सामने खाली स्थान पर लगेगा नाइट मार्केट

News Ranchi Mail
0

                                                                                 


इंदाैर के सर्राफा बाजार की तर्ज पर राँची में भी नाइट मार्केट लगाया जाएगा। राज्य सरकार की चाैथी वर्षगांठ के माैके पर 29 दिसंबर काे मार्केट शुरू करने की तैयारी है। कचहरी राेड स्थित मरांग गोमके जयपाल सिंह स्टेडियम के सामने खाली स्थान पर मार्केट लगेगा। यहां करीब 20 से 25 मोबाइल फूड वैन, फूड काेर्ट लगेगा।

नाइट स्ट्रीट मोबाइल फूड हब विकसित करने के लिए नगर निगम ने स्ट्रीट वेंडर्स से आवेदन मांगे थे। इसके तहत 30 वेंडर ने निगम में आवेदन जमा कर नाइट मार्केट में दुकानें लगाने की इच्छा जताई है। आवेदनों की स्क्रूटनी के बाद चयनित वेंडर काे नाइट मार्केट में मोबाइल फूड वैन लगाने का लाइसेंस दिया जाएगा। यह मार्केट देर शाम 7 बजे से रात 10 बजे तक खुला रहेगा। यह प्रयोग सफल रहा ताे मोरहाबादी में बने नाइट मार्केट जोन काे भी शुरू किया जाएगा।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !