राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने सत्ताधारी विधायकों को शाम 5:30 बजे का वक्त दिया है। जिसमें राज्यपाल ने 5 विधायकों को राजभवन आने का आमंत्रण मिला है।

News Ranchi Mail
0

                                                                                 


 
राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने सत्ताधारी विधायकों को शाम 5:30 बजे का वक्त दिया है। जिसमें राज्यपाल ने 5 विधायकों को राजभवन आने का आमंत्रण मिला है। जानकारी के मुताबिक विधायक दल के नेता चंपाई सोरेन, कांग्रेस विधायक दल के नेता आलमगीर आलम, आरजेडी विधायक सत्यानंद भोक्ता, माले विधायक विनोद सिंह, झाविमो विधायक प्रदीप यादव मिलने जा सकते है। बता दें कि कल भी सीएम के इस्तीफे के बाद गठबंधन सरकार के विधायकों ने राजभवन से समय मांगा था। जिसमें 9.50 में मिलने का समय दिया गया था।

इससे पहले सीएम की गिरफ्तारी हुई और उन्होंने राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंप दिया।अब सरकार बनाने को लेकर गठबंधन के विधायक अपना प्रस्ताव सौंपेंगे।

हेमंत सोरेन को प्रवर्तन निंदेशालय ने PMLA  कोर्ट मे पेश कर दिया है। ED दफ़्तर से लेकर कोर्ट परिसर तक भारी सुरक्षा व्यवस्था का इंतज़ाम किया गया है। रांची नगर निगम  क्षेत्र में धारा 144 लगा दी गई है। हेमंत सोरन ने कोर्ट पहुँचने पर लोगों का अभिवादन किया और कोर्ट के अंदर दाखिल हुए।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !