66- माण्डर विधानसभा के सामान्य प्रेक्षक श्री विवेक
पाण्डेय और व्यय प्रेक्षक श्री अमित कुमार सोनी
ने माण्डर और चान्हो प्रखण्ड का किया दौरा
रांची: 66- मांडर (अ0 ज0 जा0) विधानसभा उपचुनाव के सामान्य प्रेक्षक श्री विवेक पाण्डेय और व्यय प्रेक्षक श्री अमित कुमार सोनी ने माण्डर और चान्हो प्रखण्ड का दौरा किया।
इस दौरे में श्री विवेक पाण्डेय और श्री अमित कु0 सोनी ने रांची जिला अन्तर्गत माण्डर विधानसभा में उप चुनाव को शांतिपूर्ण और भयमुक्त वातावरण में कराने हेतु बनाए गए विभिन्न चेकनाकों का अवलोकन किया। इन चेक नाकों पर उपस्थित स्टैटिक सर्विलांस टीम (SST) के पदाधिकारियों के कार्यों का भी अवलोकन किया।
श्री विवेक पाण्डेय और श्री अमित कु0 सोनी ने माण्डर और चान्हो प्रखण्डों में क्रियाशील फ्लाइंग स्क्वाड टीम, वीडियो सर्विलांस टीम के क्रियान्वयन का बारीकी से अवलोकन किया।
भ्रमण के दौरान दूरस्थ क्षेत्र में स्थापित मतदान केन्द्रों का भी अवलोकन किया गया।
इस भ्रमण के दौरान अनुमंडल पदाधिकारी सदर श्री दीपक दूबे, डीएसपी खलारी श्री अनिमेष नथानी सम्बंधित प्रखण्ड के बीडीओ और सीओ भी उपस्थित थे।
ज्ञात है कि सामान्य प्रेक्षक श्री विवेक पाण्डेय 2003 बैच के उत्तर प्रदेश कैडर के आई ए एस अधिकारी हैं, और श्री अमित कुमार सोनी 2011 बैच के आई आर एस अधिकारी हैं।