माननीय राज्य मंत्री ने आंगनबाड़ी
केंद्र का किया भ्रमण
रांची सदर परियोजना के चोरेयाटोली स्थित आंगनबाड़ी केन्द्र का भ्रमण
महिला, बाल विकास एवं आयुष राज्यमंत्री हैं डॉ. मुंजापारा महेन्द्रभाई
माननीय राज्य मंत्री ने आंगनबाड़ी केंद्र के संचालन की सराहना की
जिला प्रशासन द्वारा प्ले स्कूल के तर्ज पर संचालित है आंगनबाड़ी केंद्र
आंगनबाड़ी केंद्र के बच्चों ने माननीय राज्यमंत्री को सुनाई कविता
माननीय राज्यमंत्री ने बच्चों का किया उत्साहवर्धन
आज दिनांक 02 जुलाई 2022 को माननीय राज्यमंत्री महिला एवं बाल विकास एवं आयुष भारत सरकार डॉ मुंजापारा महेन्द्रभाई जी द्वारा रांची सदर परियोजना के चोरेयाटोली स्थित आंगनबाड़ी केन्द्र का भ्रमण किया गया।
भ्रमण के क्रम में आंगनबाड़ी केन्द्र पर सेविका-सहायिका एवं लाभुक महिलाओं द्वारा माननीय मंत्री महोदय का झारखण्ड के पारंपरिक रीति रिवाज से स्वागत किया गया।
आंगनबाड़ी केन्द्र चोरेयाटोली मॉडल आंगनबाड़ी केन्द्र है। जिसे जिला प्रशासन द्वारा प्ले स्कूल के तर्ज पर संचालित किया जा रहा है। माननीय राज्यमंत्री द्वारा उक्त केंन्द्र के बच्चों से भी वार्ता की गई एवं बच्चों को प्रोत्साहित करते हुए टॉफी देकर उत्साहवर्धन किया गया।
बच्चों से बातचीत करते हुए माननीय मंत्री द्वारा कविता सुनाने आग्रह किया गया। जिस पर आंगनबाड़ी केन्द्र के बच्चों द्वारा बड़ी उत्सुकता एवं ऊर्जा के साथ कविता सुनाया गया। माननीय राज्यमंत्री द्वारा तालियों के साथ बच्चों का उत्साहवर्धन किया गया।
माननीय मंत्री महोदय द्वारा आंगनबाड़ी केन्द्र संचालन के संबंध में आंगनबाड़ी सेविका से पूछताछ की गई। आंगनबाड़ी सेविका, महिला पर्यवेक्षिका, बाल विकास परियोजना पदाधिकारी एवं जिला समाज कल्याण पदाधिकारी, राँची द्वारा विस्तार पूर्वक अपने-अपने स्तर से किए जा रहे प्रयासों एवं दायित्वों की जानकारी दी गई। माननीय राज्यमंत्री द्वारा आंगनबाड़ी केन्द्र संचालन एवं रख-रखाव की सराहना की गई।
इस दौरान माननीय राज्यमंत्री के साथ, भारत सरकार के पदाधिकारीगण, राज्य सरकार के पदाधिकारी, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी, रांची श्रीमती श्वेता भारती, सदर परियोजना सीडीपीओ एवं संबंधित क्षेत्र की सेविका-सहायिका आदि उपस्थित थी।