बुनियादी शिक्षा अभियान का शुभारंभ

News Ranchi Mail
0

बुनियादी शिक्षा अभियान का शुभारंभ




पिरामल फाउंडेशन के सहयोग से जिला में चलाया जायेगा अभियान

अभियान के तहत रांची जिला में 350 विद्यालय चयनित

चयनित विद्यालयों में 100 दिवसीय कार्यक्रम का होगा आयोजन

बुनियादी शिक्षा, बाल संसद, पुस्तकालय, विद्यालय प्रबंधन समिति के महत्त्व एवं भूमिका पर किया जायेगा कार्य

आकांक्षी जिला रांची में शिक्षा के संकेतक को मजबूत करने को लेकर बुनियादी शिक्षा अभियान का आज दिनांक 30 सितंबर 2022 को शुभारंभ किया गया। उप विकास आयुक्त, रांची श्री विशाल सागर ने डीडीसी सभागार में आयोजित कार्यक्रम में इसका शुभारंभ किया। इस दौरान जिला योजना पदाधिकारी, जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला शिक्षा अधीक्षक एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।

झारखंड एजुकेशन प्रोजेक्ट रांची के सहयोग से पिरामल फाउंडेशन द्वारा चलाये जानेवाले इस अभियान के अंतर्गत रांची जिला के कुल 18 प्रखंडों में 350 विद्यालयों का चयन किया गया है। चयनित विद्यालयों में 100 दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा। जिसमें बुनियादी शिक्षा, बाल संसद, पुस्तकालय, विद्यालय प्रबंधन समिति के महत्त्व एवं भूमिका पर कार्य किया जाना है। अभियान के तहत जिला के 45 हजार बच्चों को लाभ पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया है।

कार्यक्रम का संचालन पिरामल फाउंडेशन के प्रोगाम प्रबंधक श्री राजू कुमार एवं मोहम्मद अफसर द्वारा किया गया। साथ में गांधी फेलो कृति, निधि, निखिल और समीर मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !