पलामू: TSPC सुप्रीमो की पत्नी को लेवी के पैसे पहुंचाने जा रहे दो उग्रवादी गिरफ्तार

News Ranchi Mail
0

                                                                                     


 पलामू : उग्रवादियों के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान में पलामू पुलिस को सफलता मिली है। गुप्त सूचना पर पलामू जिले के पड़वा थाना क्षेत्र के माधुरी जंगल से पुलिस की विशेष टीम ने प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन टीएसपीसी के दो उग्रवादियों को 50 हजार रुपये के साथ गिरफ्तार किया है। नकदी के अलावा पावर बैंक, चार नक्सली पर्चे, दो मोबाइल और एक बाइक बरामद की है।

एएसपी ऋषभ गर्ग ने शनिवार को बताया कि पुलिस अधीक्षक को गुप्त सूचना मिली थी कि नकुल सिंह (25) और सुरेंद्र सिंह (32) नाम के टीएसपीसी उग्रवादी बासु गांव से बाइक पर माधुरी जंगल की तरफ आ रहे हैं, जहां पुलिस टीम से मौजूद थी। एएसपी ने बताया कि पुलिस ने पास आने पर उन्हें गिरफ्तार कर लिया। नकुल सिंह मनातू के गरवट, जबकि सुरेंद्र सिंह पड़वा थाना क्षेत्र के सेमरी गांव का रहने वाला है।

गिरफ्तार दोनों उग्रवादियों ने पुलिस को बताया है कि वे टीएसपीसी सुप्रीमो नकुल सिंह के इशारे पर पैसे और सामान लेकर जा रहे थे। मैं नकुल के कहने पर ही संगठन के निशांत जी, शशिकांत जी, मंटू जी उर्फ दिलेश जी, नगीना जी, यमुना जी, बादल जी, रंजन जी, मुखदेव यादव के लिए काम करता हूं। मैं लेवी का पैसा और सामान नेपाली जी को देता हूं और नेपाली के कहने पर उनकी पत्नी को देता हूं। मैंने पड़वा, नावाबाजार, लेस्लीगंज और छतरपुर क्षेत्र से पैसा (लेवी) लिया है। इसके अलावा अन्य क्षेत्रों के लोग भी नेपाली और उसकी पत्नी व संगठन के सदस्यों को लेवी पहुंचाते हैं।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !