वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन पटना और गया होते हुए पहुंची कोडरमा, सांसद जयंत सिन्हा ने किया सफर

News Ranchi Mail
0

                                                                         


 पटना: पटना से खुलने के बाद गया रुकते हुए वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन कोडरमा से भी रांची के लिए रवाना हो गई है. सुबह 9:25 पर वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन कोडरमा पहुंची. जहां 2 मिनट के स्टॉपेज के बाद अगले पड़ाव हजारीबाग के लिए रवाना हो गई. कोडरमा स्टेशन से हजारीबाग के सांसद जयंत सिन्हा इस ट्रेन में सवार हुए.वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन के ट्रायल परिचालन को लेकर आज कोडरमा स्टेशन पर काफी गहमागहमी देखी गई. बड़ी संख्या में रेलवे के अधिकारियों के अलावा आम लोग भी इस ऐतिहासिक पल का गवाह बने. लोगों ने इस ट्रेन के साथ सेल्फी लेकर एक ऐतिहासिक पल को यादगार बनाया. यह ट्रेन सुबह 6:55 पर पटना से खुली थी जो दोपहर 1:00 बजे रांची पहुंचेगी और दोबारा 2:20 पर रांची से पटना के लिए रवाना होगी. शाम 6:15 बजे यह ट्रेन दोबारा कोडरमा स्टेशन पहुंचेगी.वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन पटना से रांची तक कोडरमा, हजारीबाग टाउन, बरकाकाना होते हुए रांची तक जाएगी. इस रूट पर गुजरने वाली यह पहली हाई स्पीड ट्रेन है, सांसद जयंत सिन्हा ने वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन के परिचालन को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि रेल के क्षेत्र में यह बदलते हुए भारत की तस्वीर बयां कर रहा है. उन्होंने कहा कि वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन बिहार झारखंड दोनों राज्यो के लिए काफी महत्वपूर्ण होगा और सफर खुशनुमा होने के साथ-साथ कम समय में लोग रांची से पटना तक की दूरी तय कर पाएंगे.

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !