व्यापारियों पर हमला बर्दास्त नहीं करेगा वैश्य समाज
रांची | वाइल्ड वादी वाटर पार्क के मालिक शैलेन्द्र जायसवाल से जायसवाल बिज़नेस एसोसिएशन का एक प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की |
मालूम हो कि वाइल्ड वादी वाटर पार्क के ओनर शैलेन्द्र जायसवाल से स्थानीय असामाजिक तत्वों द्वारा रंगदारी की मांग को लेकर उनपर जानलेवा हमला किया एवं मारपीट कर बुरी तरह से घायल कर दिया | जिसको लेकर शैलेन्द्र जायसवाल ने थाने में नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई गयी है | लेकिन बारह दिन बीत जाने के बाद भी किसी की गिरफ्तारी नहीं होने से पूरा व्यापारी समाज काफी आक्रोशित है |
आज जायसवाल बिज़नेस एसोसिएशन के बैनर तले व्यवसायियों का एक प्रतिनिधिमंडल शैलेन्द्र जायसवाल से मिलने के बाद पत्रकारों को बताया कि शैलेन्द्र जायसवाल करोड़ों रूपए खर्च कर इस पार्क का निर्माण कराया है | इस पार्क के शुरू होने से क्षेत्र में रोजगार के साधन खुल गए है | शैलेन्द्र जायसवाल ने करीब दो से ढाई सौ लोगों को प्रत्यक्ष रूप से एवं दो से ढाई सौ लोगों को अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार देने का काम किया है | पार्क के खुलने से इस क्षेत्र में जमीन खरीदने वालों का इजाफा हुआ है |
शैलेन्द्र जायसवाल विदेश में पढ़ाई कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की स्टार्टअप इंडिया से प्रेरित होकर अपनी माटी की सेवा करने विदेश छोड़कर झारखण्ड आए | शैलेन्द्र जायसवाल पर पूरा जायसवाल समाज एवं झारखण्ड को गर्व है|
शैलेन्द्र जायसवाल पर हुए हमले से आहत व्यापारी वर्ग ने सरकार से मांग करते हुए कहा कि शैलेन्द्र जायसवाल जैसे एंटरप्रेन्योर को सुरक्षा उपलब्ध कराना सरकार की जिम्मेवारी है| घटना के इतने दिन बाद भी सरकार और प्रशाशन हाथ पर हाथ धरे बैठी है |
अगर इन्वेस्टर के साथ ऐसी घटनाएं होंगी तो कैसे लोग झारखण्ड में निवेश करेंगे | और अगर निवेश नहीं होगा तो रोजगार कैसे उपलब्ध होगा |
प्रतिनिधिमंडल ने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा है कि व्यापारियों पर हमला किसी भी सूरत में नहीं बर्दास्त की जायेगी| अगर आरोपियों पर क़ानूनी करवाई नहीं होती है तो व्यापारी समाज आंदोलन करने से भी पीछे नहीं हटेगी|
आज के प्रतिनिधिमंडल में विनय जायसवाल
सुनील जायसवाल,पारस जायसवाल, प्रभात रंजन जायसवाल,
उत्तम कुमार जायसवाल, अनिकेत चौधरी, बलराम जायसवाल,
राजेश जायसवाल, मनोज जायसवाल, जय प्रकाश जायसवाल ऊर्फ मंटू जायसवाल, प्रवीण जायसवाल, उदय जायसवाल, सुधीर चौधरी शामिल रहे |