गिरिडीह जिले के भेलवाघाटी थाना इलाके के चंदली गांव में एक परिवार का धर्म परिवर्तन कराने की कोशिश हुई है।

News Ranchi Mail
0

                                                                         


 

गिरिडीह जिले के भेलवाघाटी थाना इलाके के चंदली गांव में एक परिवार का धर्म परिवर्तन कराने की कोशिश हुई है। मामला टोला सालबहियार का है। बताया जा रहा है कि आदिवासी परिवार के चार सदस्यों का धर्म परिवर्तन करने का प्रयास हुआ है। जब यह बात ग्रामीणों को पता चली तो जमकर विरोध किया गया। पुलिस को भी मामले की सूचना दी गई। सूचना पर थाना प्रभारी अवधेश कुमार पहुंचे। पुलिस ने दो पास्टर को हिरासत में लिया। जिनको हिरासत में लिया गया है, उनमें देवघर के रहने वाले रामलाल हांसदा व बिहार के संजय मरांडी शामिल हैं।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !