पटना से रांची चलने वाली वंदे भारत ट्रेन का शीशा टूटा है। आज वंदे भारत ट्रेन का ट्रायल था। प्राप्त जानकारी के मुताबिक पटना से रांची आने के क्रम में बरकाकाना के पास घटना घटी है। हालांकि पत्थर मारा गया है या छिटक कर लगने से शीशा टूटा है, इसकी पुष्टि नहीं हो पायी है।