हजारीबाग:बिहार से रजरप्पा मंदिर पूजा अर्चना करने आ रही यात्री बस दुर्घटनाग्रस्त,एक की मौत,कई घायल…..

News Ranchi Mail
0

                                                                   


 हजारीबाग।झारखण्ड के रामगढ़ जिले में स्थित प्रसिद्ध रजरप्पा मंदिर में पूजा करने आरी रही बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई है।बताया जा रहा है कि हजारीबाग जिला में रविवार को सड़क दुर्घटना में एक की मौत हो गयी और 12 से अधिक लोग घायल हो गये।सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचा गया। गम्भीर रूप घायल लोगों को हजारीबाग रेफर कर दिया गया है।बताया जा रहा है कि यह हादसा तब हुई जब यात्री बिहार से रजरप्पा मंदिर पूजा अर्चना करने जा रहे थे। जिसके बाद बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई।

यह घटना हजारीबाग के चौपारण एनएचटू पर घटी है। इस घटना में एक यात्री सिकंदर कुमार यादव की मौके पर ही मौत हो गयी। जबकी बस में सवार दर्जन भर लोग घायल हो गए।दुर्घटनाग्रस्त बस बिहार के जहानाबाद से श्रद्धालुओं को लेकर राजरप्पा मंदिर पूजा अर्चना कराने जा रही थी। बस पर करीबन 30 यात्री सवार होकर बिहार के जहानाबाद से रजरप्पा मंदिर जा रहे थे।इसी बीच पिपरा के पास बस पलट गई।सूचना पाते ही पुलिस घटना स्थल पर पहुंचकर राहत कार्य में जुट गई।सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचा गया।

घायलों में संजू देवी (उम्र 40 ) जहानाबाद, जीतू कुमार (उम्र 10), आयुष कुमार, सिकंदर कुमार (उम्र 20), यशोमती देवी (उम्र 60), शुभम कुमार (उम्र 10), वर्षा कुमारी (उम्र 10), राजू कुमार, गांगो देवी 45, लीला देवी 45, रूबी देवी 32, लालागोप 60, विंदेश्वर गोप 65 वर्ष घायल हैं। घायलों को प्राथमिक इलाज के बाद गम्भीर रूप घायल लोगों को हजारीबाग रेफर कर दिया गया है।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !