बस ने राँची की चार महिला कांवरियों को कुचला,एक महिला की मौत,तीन घायल…

News Ranchi Mail
0

                                                                      


राँची।बिहार में राँची के चार कांवरियों को बस ने कुचला एक महिला की मौत,तीन गम्भीर रूप से घायल।ये घटना बिहार के बाढ़ थाना अंतर्गत कोणदी सकसोहरा रोड एनएच-30ए के लदमा गांव के निकट शनिवार की रात नौ बजे की है।जहां तेज रफ्तार एक बस ने राँची की चार महिला कांवरियों को कुचल दिया।एक महिला की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी, जबकि तीन महिला गंभीर रूप से घायल हो गयीं।मृत महिला की पहचान राँची निवासी संजय ओझा की 35 वर्षीया पत्नी के रूप में की गयी है गंभीर रूप से घायल 30 वर्षीया लीलावती देवी को पीएमसीएच रेफर कर दिया गया दो अन्य महिलाएं भी घटना में मामूली रूप से घायल हुई हैं।

घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तीनों घायल महिलाओं को बाढ़ अनुमंडल अस्पताल भेजा। मौके पर बाढ़ थाना की पुलिस पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए बाढ़ अनुमंडल अस्पताल भेज दिया।पुलिस ने बताया कि महिलाएं बाढ़ के उमानाथ घाट पर स्नान करने के बाद गंगाजल लेकर बरबीघा ( शेखपुरा जिला) के शिवालय में जल चढ़ाने के लिए जा रही थीं,तभी यह घटना हुई महिलाओं के साथ करीब 50 लोगों का जत्था भी जल चढ़ाने के लिए जा रहा था।वहीं बस चालक बस छोड़कर फरार हो गया।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !