एक्टिंग से अलग भुट्टा भूनते नजर आए सुनील ग्रोवर, फैंस ने पूछा- कब वापस आ रहे टीवी पर

News Ranchi Mail
0

                                                                           


 

नयी दिल्ली : कॉमेडियन सुनील ग्रोवर ने 'द कपिल शर्मा शो' तो छोड़ दिया, लेकिन अपने फैंस को एंटरटेन करना बंद नहीं किया। वह अक्सर सोशल मीडिया पर कुछ ऐसी पोस्ट शेयर करते रहते हैं, जिसे देखने के बाद फैंस की हंसी छूट जाती है।

फैंस भी उनकी लाइफ के बारे में जानने में बहुत इंट्रेस्ट रखत हैं। ऐसे में फैंस जानना चाहते हैं कि एक्टिंग से अलग वह अपनी जिंदगी में क्या अलग कर रहे हैं।

क्या कर रहे हैं सुनील ग्रोवर?

बारिश का मौसम है। इस सीजन में भुट्टे खाने का अपना ही मजा होता है और सुनील ग्रोवर अपने फैंस को इस मजे का पूरा फील देना चाहते हैं। एक्टर ने हाल ही में एक वीडियो शेयर किया, जिसमें उन्हें रेहड़ी लगाए भुट्टा भूनते देखा जा सकता है। इस रेहड़ी में फ्रूट्स भी हैं और छल्लियां भी। मूंगफली के दाने भी रखे हैं।

सुनील ग्रोवर दिल लगाकर भुट्टा भूनते नजर आ रहे हैं। वह ठेले पर पलथी बनाकर बैठे हैं और भुट्टों को पंखी करते देखे जा सकते हैं। इस वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में सुनील ग्रोवर ने लिखा- नए मिशन की तलाश में हूं।

इसके पहले सुनील ग्रोवर ने रोटियां सेकते हुए कुछ तस्वीरों को शेयर किया था।

सुनील को मिले वीडियो पर ऐसे रिएक्शन

इस वीडियो पर सुनील के फैंस ने जमकर उनकी तारीफ की है, तो कुछ ने टांग खिंचाई भी की है। एक ने लिखा, 'धंधे में टिको कुछ दिन बड़े भैया, तब चलेगा, रोज धंधा बदल रहे हो। सुनील ग्रोवर को फैंस टीवी पर कॉमेडी करते देखना पसंद कर रहे हैं।'एक ने पूछा, 'भाई कब आओगे नए प्रोजेक्ट के साथ आपका इंतजार हो रहा है टीवी पर।'

इसी तरह एक यूजर ने लिखा, 'अच्छा सुनो सुनील भाई...कपिल के साथ नहीं आना आपको तो कम से कम यूट्यूब में वीडियो बनाना ही स्टार्ट कर दो...क्योंकि आपके जैसी कॉमेडी कोई नहीं कर सकता। प्लीज भाई हंसाओ हमको। अब आपके पुराने एपिसोड देखकर हंसी नहीं रोना आता है...प्लीज वापस आ जाओ...कोई नया शो ही शुरू कर दो।'

सुनील ग्रोवर वर्कफ्रंट

सुनील ग्रोवर के वर्कफ्रंट की बात करें, तो एक्टर शाह रुख खान की फिल्म 'जवान' में नजर आएंगे। इसके पहले वह 'भारत', 'छुरियां' और 'गब्बर' जैसी फिल्मों में भी काम कर चुके हैं।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !