मुफस्सिल थाना क्षेत्र में असामाजिक तत्वों ने बजरंगबली के प्रतिमा को क्षतिग्रस्त कर सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने का प्रयास किया है।

News Ranchi Mail
0

                                                                          


 यह घटना शुक्रवार की देर रात सिहोडीह मौर्या पुरी में हुई है। जहां असामाजिक तत्वों ने बजरंगबली की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त कर दिया है। शनिवार की सुबह स्थानीय लोगों की इसकी जानकारी हुई।

इसके बाद मौके पर भारी संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गई और दोषियों की त्वरित गिरफ्तारी के लिए नारेबाजी स्थानीय लोग करने लगे। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर आसपास में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुटी हुई है। पुलिस इस घटना को अंजाम देने वाले और सामाजिक तत्वों को चिन्हित करने में जुटी हुई है। इधर, हिन्दू संगठनों में इस घटना के बाद से गुस्सा उबाल पर है। पुलिस स्थानीय लोगों को समझाने के प्रयास में जुटी है।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !