रांची : BJP की संकल्प यात्रा का आज समापन हो जाएगा। रांची के हरमू मैदान में यात्रा के समापन के मौके पर सभा का आयोजन किया गया है। जिसमें पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भी शामिल होंगे। इस संकल्प यात्रा की शुरुआत 17 अगस्त से हुई थी। समापन समारोह को भव्य बनाने की सारी तैयारी पूरी कर ली गई है। जेपी नड्डा इस मौके पर मौजूद रहेंगे। श्री नड्डा दोपहर 1 बजे के करीब रांची में होंगे। समापन समारोह में भाग लेने के शाम 5 बजे रांची से वापस लौट जाएंगे। आज की सभा में जेपी नड्डा राज्य की हेमंत सोरेन सरकार को उखाड़ फेंकने की अपील जनता से कर सकते हैं। अपने संबोधन से पार्टी कार्यकर्ताओं में जोश भरेंगे।