साइबर अपराध के खिलाफ गिरिडीह पुलिस की बड़ी कार्रवाई,9 साइबर अपराधी पुलिस के हत्थे चढा,17 मोबाइल सहित कई समान बरामद…

News Ranchi Mail
0

                                                                             


 गिरिडीह।झारखण्ड के गिरिडीह पुलिस ने साइबर अपराध के खिलाफ फिर बड़ी कार्रवाई की है।पुलिस ने जिले के बेंगाबाद,गांडेय और मुफ्फसिल थाना इलाके में एक साथ छापेमारी कर 9 शातिर साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है।इनके पास से पुलिस ने 17 मोबाइल फोन भी बरामद किए हैं।ये सभी साइबर अपराधी अलग-अलग तरीकों से लोगों को अपने जाल में फंसा कर लोगों से ठगी करते थे।ये साइबर अपराधी फर्जी एयरटेल पेमेंट बैंक के लिंक भेजकर, डॉक्टर के पास नंबर लगाने के नाम पर, मित्रा ऐप व अन्य अलग-अलग ऐप के जरिए ठगी कर लोगों को चूना लगाने का काम करते थे।एसपी ने बताया कि गिरफ्तार सब के सब ठग फर्जी एयरटेल पेमेंट बैंक का लिंक भेजकर, डॉक्टर के पास नंबर लगाने के नाम पर, मित्र समेत अलग-अलग एप के जरिए लोगों को झांसे में लेकर उनके बैंक खाते से रकम उड़ा लेने में माहिर हैं।

गिरफ्तार साइबर अपराधियों में गांडेय के जोकटियाबाद निवासी मुकेश कुमार तिवारी, बेंगाबाद के देवाताण्ड निवासी टार्जन अंसारी, महबूब अंसारी, मोहम्मद साबिर, गांडेय के मंडरडीह निवासी ताज हुसैन, खुर्शीद अंसारी, अनीस अंसारी और मुफ्फसिल थाना पुलिस ने केलाटंड बिरनी निवासी विशाल मंडल और गोविंद कुमार मंडल शामिल है।

इस सम्बंध में जानकारी गिरिडीह एसपी दीपक कुमार शर्मा ने प्रेसवार्ता कर दी।मौके पर साइबर डीएसपी संदीप सुमन समदर्शी, एसडीपीओ अनिल कुमार सिंह, साइबर थाना प्रभारी अजय कुमार, पुअनि गौरव कुमार, गांडेय थाना प्रभारी साकेत प्रताप देव, ताराटांड़ थाना प्रभारी प्रदीप कुमार महतो, अहिल्यापुर थाना प्रभारी संतोष कुमार मंडल, कुंदन कुमार सिंह, अर्जुन महतो, शानू कुमार, अशोक तुरी, जितेंद्रनाथ महतो, सौरभ सुमन, सुरेश यादव आदि शामिल थे।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !