उत्तराखंड के उत्तरकाशी टनल हादसे में फंसे मजदूर अब बाहर निकल चुके हैं।

News Ranchi Mail
0

                                                                               


 उत्तराखंड के उत्तरकाशी टनल हादसे में फंसे मजदूर अब बाहर निकल चुके हैं। इस हादसे के शिकार झारखंड के 15 मजदूर हुए थे। जिसमें राजधानी रांची के तीन मजदूर भी शामिल हैं। अब इन सभी को झारखंड लाया जाएगा। झारखंड सरकार ने इसकी तैयारी पूरी कर ली है। सभी 15 मजदूरों के साथ उनसे मिलने गए 12 परिजन भी साथ होंगे। सभी देर शाम आठ बजे बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पहुंचेंगे। यहां से सभी को उनके गंतव्य तक भेजा जाएगा। सभी मजदूर और उनके परिजन दिल्ली से इंडिगो की फ्लाइट से रांची लाए जाएंगे।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !