रांची PM नरेंद्र मोदी के प्रस्तावित खूंटी आने को लेकर झारखंड के मुख्य सचिव सुखदेव सिंह और DGP अजय कुमार सिंह खूंटी पहुंचे। उनके साथ IG और DIG स्तर के कई अधिकारी शामिल थे। खूंटी के DC लोकेश मिश्रा एवं पुलिस कप्तान अमन कुमार भी मौजूद थे। आला अधिकारियों ने खूंटी में बन रहे अस्थायी हेलीपैड से लेकर समारोह स्थल का पूरा जायजा लिया। जहां जो कमियां पाई गई, उसे तुरंत दूर करने को कहा। वहीं कई दिशा-निर्देश भी दे गये।
हेलीपैड, फुटबॉल स्टेडियम और कचहरी मैदान का जायजा लेने के बाद आला अधिकारी धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की जन्मस्थली उलिहातू गांव भी गये। मुख्य सचिव और DGP बिरसा ओड़ा और बिरसा कॉम्प्लेक्स का भी निरीक्षण किये। उलिहातू में बिरसा के प्रांगण और बिरसा कॉम्प्लेक्स को सजाने-संवारने का काम चल रहा है। निर्माण कार्य में तेजी लाने को कहा गया, ताकि समय रहते पूरा काम हो जाये।