जयपुर में पकड़ी गई नोटों से भरी कार, पांच पांच सौ के कड़क नोटों के बंडल निकले, पैसा किसका पता नहीं

News Ranchi Mail
0

                                                                            


 जयपुर : राजधानी जयपुर समेत पूरे प्रदेश मे चुनाव सम्पन्न हो गए हैं। सबकी नजर अब तीन दिसम्बर यानी रविवार को आने वाले चुनाव परिणाम पर है। चुना सम्पन्न हो जाने के बाद भी अवैध तरीके से शहर में लाया जा रहा कैश और अन्य सामान जब्त किया जा रहा है। इसी तरह का एक मामला जयपुर के संजय सर्किल थाना इलाके से सामने आया है। पुलिस ने कार से 92 लाख रूपए के नोट बरामद किए हैं। पांच पांच सौ रुपए के ये कड़क नोट कुछ समय पहले ही बैंक से निकाले प्रतीत हो रहे हैं।

सर्किल थाना पुलिस ने बताया कि कल रात संजय सर्किल पर गश्त के दौरान एक कार पुलिस टीम की ओर आती दिखाई दी। पुलिस ने जैसे ही कार चालक को रूकने का इशारा किया, कार चालक ने पुलिस से पहले ही कार रोक दी और कार को वहीं लॉक कर कार से निकलकर भागने लगा। पुलिस के सिपाहीयों ने उसे दो तरफ से घेरा और कुछ ही देर में दबोच लिया।

उसे पुलिस अधिकारियों के पास लाया गया। उसके बाद कार खोली गई और कार की तलाशी में नोटों से भरा हुआ बैग मिला। रूपए गिनना शुरू किया तो पता चला कि उसमें 92 लाख रूपए से ज्यादा कैश है। यह पैसा किसे दिया जाना था और किसने ये पैसा भेजा था, इस बारे में चालक ने कोई जवाब नहीं दिया। बाद में पुलिस ने इस मामले की जांच के लिए इनकम टैक्स की टीम को भी बुला लिया। अब पुलिस और इनकम टैक्स मिलकर दोनो इस केस की जांच करने में लग गए हैं।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !